फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   " Thirsting to call people , stop the torture '

‘प्यासी जनता करे पुकार, बंद करो ये अत्याचार ’

Wed, 25 May 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 May 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
" Thirsting to call people , stop the torture '
congres parti, jhansi news - फोटो : amar ujala
झांसी। बिजली व पानी के भीषण संकट से जूझ रहे महानगर की समस्या को लेकर मंगलवार को कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री समेत कांग्रेसियों ने सिर पर खाली मटके रखकर जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्यासी जनता करे पुकार, बंद करो ये अत्याचार का नारा बुलंद किया।
विज्ञापन


दोपहर में कांग्रेसी कचहरी के निकट स्थित गांधी उद्यान में इकट्ठा हुए। यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य की अगुवाई में सिर पर खाली मटके रखकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां डीएम कार्यालय के बाहर मटके रख प्रदर्शन करने लगे। सूचना मिलने पर एसडीएम निखिल फुंडे वहां पहुंच गए।
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि जनता बिजली व पानी के लिए परेशान है और सरकारी नुमाइंदे तमाशबीन बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि पेयजल पर भारी धनराशि खर्च होने के बाद भी हालात नहीं बदले हैं। इसकी जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, प्रदेश संगठन मंत्री अरविंद वशिष्ठ, डा. सुनील तिवारी, उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, रामकुमार खरे, अशोक साहू, वैभव बट्टा, अमित चक्रवर्ती आदि मौजूद रहे।


भाजपा-बसपा की नहीं टूटी नींद
पिछले तीन दिन से महानगर बिजली और पानी के भीषण संकट से जूझ रहा है। बावजूद, अगले विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने का दावा करने वाली बसपा व भाजपा के नुमाइंदों की नींद नहीं टूटी है। इन दोनों दलों की ओर से इस समस्या पर कोई प्रतिक्रिया नहीं की गई है। जबकि, इस मामले में कांग्रेस लगातार सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed