फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Third line will be ready till Datia on 17th December

Jhansi News: दतिया तक 17 दिसंबर को तैयार हो जाएगी तीसरी लाइन

Fri, 08 Dec 2023 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Third line will be ready till Datia on 17th December
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। झांसी से दतिया तक तीसरी लाइन का काम 17 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। रेलवे का काम अंतिम दौर में पहुंच गया है। इस नई तीसरी लाइन पर मालगाड़ियां गुजारी जाएंगी। इससे अप व डाउन ट्रैक पर सवारी गाड़ियों का आवागमन सुगम होगा।
मंडल रेल प्रशासन द्वारा झांसी रेल मंडल में तीसरी लाइन बिछाई जा रही है। इसके तहत झांसी से दतिया तक तीसरा रेल ट्रैक बनाने का काम पूरा कर लिया गया है। इस लाइन पर ट्रेनों का आवागमन शुरू करने के लिए झांसी रेल यार्ड में इंटरलॉकिंग का काम अंतिम दौर में पहुंच चुका है। इस नए रेल ट्रैक का इस्तेमाल खासतौर पर मालगाड़ियों के आवागमन के लिए किया जाएगा। जबकि, पुरानी दो लाइनों पर सवारी गाड़ियों का आवागमन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि काम अंतिम दौर में पहुंच गया है। इसे 17 दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद इस नई लाइन पर ट्रेनों का आवागमन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंप्रूवमेंट ग्रुप ने किया निरीक्षण
झांसी। बृहस्पतिवार को रेलवे के स्टेशन इंप्रूवमेंट ग्रुप ने वीरांगना लक्ष्मीबाई, झांसी रेलवे स्टेशन का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं का जायजा लिया गया। खान-पान स्टॉल, वाटर बूथ, बुकिंग हॉल, कार पार्किंग आदि की स्थिति देखी। साफ-सफाई का भी जायजा लिया। टीम के साथ एडीआरएम विवेक मिश्र, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वितीय अमित आनंद, सिग्नल एवं टेलिकॉम इंजीनियर अमित गोयल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed