Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   SP to keep an eye on the electoral roll; has deployed teams across all four assembly constituencies.

Jhansi News: मतदाता सूची पर नजर रखेगी सपा, चारों विधानसभाओं में लगाई टीमें

Tue, 17 Nov 2026 02:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
SP to keep an eye on the electoral roll; has deployed teams across all four assembly constituencies.
झांसी। मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर समाजवादी पार्टी ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। सूची में पात्र मतदाताओं के नाम शामिल कराने और अपात्र प्रविष्टियों की पहचान करने के लिए पार्टी ने चारों विधानसभा क्षेत्रों में पदाधिकारियों की टीमें तैनात की हैं। सोमवार को स्थानीय पदाधिकारियों ने इस संबंध में रणनीति बनाई और निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

पार्टी आलाकमान ने स्थानीय नेताओं को मतदाता सूची पर नजर रखने और किसी पात्र मतदाता का नाम छूटने पर उसे जुड़वाने के लिए सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। खासतौर पर उन लोगों के नाम सूची में शामिल कराने पर जोर दिया जा रहा है, जिनके नाम किसी कारण से दर्ज नहीं हो सके हैं। इसके साथ ही सूची में दर्ज नाम, पारिवारिक विवरण और अन्य प्रविष्टियों की भी जांच की जाएगी, ताकि दोहरी या गलत प्रविष्टियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन

पार्टी नेताओं ने प्रशासन से बीएलओ के नाम और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराने की मांग की है। इसके अलावा चिह्नित मतदाताओं की सूची रोजाना और राजनीतिक दलों को साप्ताहिक आधार पर बूथवार व विधानसभा वार सूची उपलब्ध कराने को कहा है। सपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र यादव ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के लिए विधानसभा वार पदाधिकारियों की टीमें बनाई गई हैं। बबीना, सदर, मऊरानीपुर और गरौठा विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईआर के बाद सपा ने उठाई थीं दोहरी प्रविष्टियों की शिकायतें
एसआईआर के बाद प्रकाशित मतदाता सूची में भी सपा के स्थानीय नेताओं ने कई गड़बड़ियां सामने आने का दावा किया था। जिलाध्यक्ष बृजेंद्र यादव ने सदर, बबीना और मऊरानीपुर विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों में संशोधन के बावजूद कई मतदाताओं के नाम दो से पांच स्थानों पर दर्ज होने की शिकायत की थी। उनके अनुसार, सदर विधानसभा में 136, बबीना में 131 और मऊरानीपुर में 119 मतदाताओं के नाम दो से पांच जगह दर्ज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed