फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thieves stole jewelery and cash worth Rs 22 lakh from teacher's house

Jhansi News: शिक्षक के घर से चोरों ने 22 लाख के आभूषण और नकदी उड़ाई

Mon, 08 Jan 2024 02:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole jewelery and cash worth Rs 22 lakh from teacher's house
झांसी। नवाबाद थाना इलाके में रहने वाले एक शिक्षक के घर से चोरों ने 22 लाख रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शिक्षक परिवार के साथ काशी गया हुआ था। लौटने पर उसे घटना की जानकारी हुई। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक हाथ खाली ही हैं।
विज्ञापन

पिछोर निवासी शिक्षक संतोष नामदेव अपनी शिक्षिका पत्नी सुनीता और दो बच्चों के साथ तीन जनवरी को काशी विश्वनाथ गए थे। यहां घर खाली था। रविवार की सुबह वो वहां से लौटे। घर के मेन गेट पर बाहर से ताला लटका हुआ था, जबकि अंदर से उसकी कुंडी बंद थी। किसी तरह गेट खोलकर जब वे अंदर पहुंचे तो कमरों के ताले टूटे हुए थे। अंदर रखी पांच अलमारियों के दरवाजे भी टूटे थे और उनमें रखा सामान बिखरा हुआ था। तलाशी लेने पर अलमारी में रखे लगभग 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और दो लाख रुपये नकद गायब थे। यह देख शिक्षक के होश उड़ गए। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की, लेकिन चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया। शिक्षक ने बताया कि इसी माह उन्हें एक शादी में जाना है, जिसके चलते गहने घर में ही रखे हुए थे। अचानक काशी जाने का प्लान बनने से वे गहने बैंक में रखने नहीं जा पाए।
विज्ञापन

घटना के बारे में नवाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय ने बताया कि शिक्षक के घर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। आसपास के कैमरे खराब पाए गए। घर से दूर लगे एक कैमरे में पांच जनवरी की रात एक संदिग्ध आता-जाता नजर आ रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed