{"_id":"65b18083e8d1b6d1020694b4","slug":"thieves-stole-cash-and-goods-from-three-shops-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-250853-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: चोरों ने तीन दुकानों से नकदी व सामान उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: चोरों ने तीन दुकानों से नकदी व सामान उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके में बीती रात चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बना डाला। दुकानों से चोर नकदी व सामान चोरी कर ले गए। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
आवास विकास चौराहे के पास दीपक समेले का डिजिटल मार्केटिंग का ऑफिस है। मंगलवार की रात चोर उनकी दुकान में दाखिल हो गए और अंदर रखीं दो स्मार्ट वॉच व लगभग पांच हजार रुपये चोरी कर ले गए। इसके बाद चोर आदित्य साहू की दुकान आरआर नेत्र परीक्षण केंद्र में दाखिल हुए। यहां से चोर लगभग पच्चीस हजार रुपये के चश्मे के फ्रेम व चार हजार रुपये चोरी कर ले गए। इस दरम्यान चोरों ने पास में ही स्थित राजू आप्टिकल में भी चोरी की। चोरों का छत के रास्ते से दुकानों में दाखिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
सीपरी बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।