फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thieves broke the locks of two donation boxes from the sanctum sanctorum of Unnao Balaji temple.

Jhansi News: उन्नाव बालाजी मंदिर के गर्भगृह से चोरों ने चटकाए दो दानपात्रों के ताले

Sat, 04 Jan 2025 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the locks of two donation boxes from the sanctum sanctorum of Unnao Balaji temple.

विज्ञापन
दतिया। उन्नाव बालाजी में बृहस्पतिवार-शुक्रवार की रात अज्ञात चोर सूर्य मंदिर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने मंदिर प्रांगण में रखी दो दानपेटियों के ताले चटकाए और उनमें रखी सात लाख से अधिक की नकदी चोरी कर ले गए। चोर मंदिर के अंदर से चार किलो वजन का अष्टधातु से निर्मित कुलप, मूर्ति भी चुरा ले गए। शुक्रवार को सुबह चार बजे जब पुजारी और सेवादार मंदिर पहुंचे तो ताले टूटे पड़े थे। उन्होंने इसकी जानकारी मंदिर कमेटी के लोगों को दी। चोरी की जानकारी मिलने पर कस्बे के लोग बस स्टेंड चौराहे पर इकट्ठा हो गए और जाम लगा दिया। पुलिस के तीन दिन में चोरी का खुलासा करने की बात कहने पर जाम खोल दिया गया।




बृहस्पतिवार-शुकवार की रात करीब दो बजे अज्ञात चोर मंदिर में घुस गए। चोरों ने मंदिर के गर्भगृह के बाहर रखे दो दानपात्रों के ताले कटर से काट दिए और भक्तों द्वारा दी गई दान की राशि को निकाल लिया। दोनों पेटियां पिछले डेढ़ साल से नहीं खोली गई थीं। मंदिर के पंडा का कहना है कि दानपेटियों में सात-साढ़े सात लाख की राशि रखी थी। चोर गर्भगृह के दरवाजे का ताला काटकर अंदर पहुंचे और चार किलो वजन का अष्टधातु से बना हुआ कुलप भी चोरी कर ले गए। हालांकि मंदिर प्रांगण में अखंड रामायण पाठ चल रहा था, लेकिन पाठ करने वाले को चोरी की भनक नहीं लगी। सुबह चार बजे पुजारी विनोद पंडा और सेवादार मंगू मंदिर पहुंचे तो गर्भगृह और दानपेटियों के ताले टूटे पड़े थे। इसकी सूचना उन्होंने मंदिर कमेटी के लोगों को दी। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कलेक्टर हैं। चोरी की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जब कस्बा के लोगों को मंदिर में चोरी की जानकारी मिली तो लोगों में आक्रोश फैल गया। बाजार बंद कराते हुए मुख्य चौराहे पर जाम लगा दिया। चोरी का पता चलने पर एसडीओपी कर्णिक श्रीवास्तव एवं तहसीलदार बीएम आर्य भी मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा तीन दिन में आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन देने के बाद जाम खोल दिया गया। चोरों को पकड़ने के लिए खोजी कुत्ता भी मंगाया गया। मंदिर कमेटी ने बताया कि मंदिर में लगे कैमरे पिछले से एक साल से बंद पड़े हैं। जिला प्रशासन को कई बार शिकायत करने के बाद भी कैमरों को दुरुस्त नहीं करवाया गया। यदि कैमरे ठीक होते चोरी की वारदात उनमें कैद हो जाती। फिलहाल पुलिस ने चोरों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed