फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thieves broke into the shop and made off with cash and goods.

Jhansi News: दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने नकदी व सामान उड़ाया

Wed, 29 Jul 2026 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the shop and made off with cash and goods.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोंठ। कस्बे के बस स्टैंड के समीप श्री बालाजी प्रोविजन स्टोर से चोरों ने बीती रात सेंध लगाकर नकदी व हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरों की तलाश में जुटी पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
दुकानदार राजा पोद्दार ने बताया कि उसे एक व्यापारी को 21,500 रुपये का भुगतान करना था, लेकिन व्यापारी रात में नहीं पहुंच सका। इस कारण उसने रुपये दुकान में ही रख दिए और रात में घर चला गया। मंगलवार को वह जब दुकान पहुंचा तो पीछे की ओर लगी खिड़की टूटी मिली। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले में रखी नकदी गायब थी। इसके अलावा चोर लगभग 20 हजार कीमत का किराना का सामान भी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इस संबंध में कोतवाल राजेश पाल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से जानकारी की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed