फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   They got married after becoming friends on Instagram, but the husband committed suicide within six months.

Jhansi News: इंस्टाग्राम से दोस्ती के बाद की शादी छह माह में ही पति ने की खुदकुशी

Thu, 15 Jan 2026 02:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
They got married after becoming friends on Instagram, but the husband committed suicide within six months.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। पहले इंस्टाग्राम से दोस्ती हुई, उसके बाद दोनों ने शादी रचा ली। पत्नी बेहद खर्चीले स्वभाव की निकली। इस वजह से उनके बीच विवाद शुरू हो गया। शादी के महज छह माह बाद मंगलवार को पति ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। वह परिवार का इकलौता पुत्र था। बुधवार सुबह उसका शव मिलने पर घर में चीख-पुकार मच गई। अब पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कोतवाली के सागर गेट बाहर रहने वाला ध्रुवराज कुशवाहा (19) पुत्र रामबाबू भगवंतपुरा में पटाखे की दुकान पर काम करता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती राजस्थान के चुरू निवासी दीपिका से हुई। दोनों में चैटिंग होने लगी। ध्रुवराज उससे मिलने राजस्थान भी गया था। दोनों शादी करना चाहते थे। दीपिका के परिजन तैयार हो गए लेकिन ध्रुव के घर वाले राजी नहीं थे। ध्रुव की जिद देखकर आखिरकार वह भी मान गए। जून में उनकी शादी करा दी गई। दीपिका झांसी आकर रहने लगी। वह घूमने, शॉपिंग करने, बाहर जाकर खाना खाने की शौकीन थी। ध्रुव ज्यादा पैसा नहीं कमाता था। दीपिका को अधिक पैसा खर्च करने से वह रोकता था। इस बात पर उनके बीच झगड़ा होने लगा। दीपिका दूसरी शादी कर लेने की धमकी देती थी। 13 दिसंबर को नाराज होकर दीपिका मायके चली गई। इससे ध्रुव परेशान रहने लगा।
विज्ञापन

7 जनवरी को ध्रुव के परिजन कामाख्या मंदिर गए लेकिन वह नहीं गया। उसकी बहन के मुताबिक सोमवार शाम भी भैया-भाभी के बीच फोन पर झगड़ा हुआ। ध्रुव ने यह बात अपनी बहन को बताई थी। कुछ देर बाद ध्रुव का फोन ऑफ हो गया। बुधवार को परिजनों के घर पहुंचने पर ध्रुव का शव ऊपरी कमरे में फंदे से लटका मिला। कोतवाली पुलिस भी पहुंची। कोतवाल विद्यासागर सिंह का कहना है कि छानबीन के दौरान पता चला कि घरेलू विवाद से ध्रुव तनाव में था। इस वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed