फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   They broke into the house and beat him bloody with sticks and rods.

Jhansi News: घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटकर किया लहूलुहान

Sat, 07 Feb 2026 02:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
They broke into the house and beat him bloody with sticks and rods.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। कोतवाली के खारा कुआं मोहल्ला में आपसी विवाद के बाद पड़ोसी ने घर में घुसकर दंपती समेत उनके पुत्र पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने तीनों को बुरी तरह से पीटकर अधमरा कर दिया। तीनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजनों ने उनको मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल पक्ष की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।
खारा कुआं निवासी अंशुल मिश्रा ने पुलिस को बताया पड़ोस में अतुल मिश्रा परिवार के साथ रहता है। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे अपनी पत्नी के साथ मिलकर अतुल विवाद करने लगा। गाली देने से मना करने पर दोनों आरोपी अपने पुत्र भाष्कर के साथ लाठी-डंडे लेकर घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके पिता हरिशंकर, मां एवं भाई को लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। उसकी मां के हाथ, पांव एवं सिर में गहरी चोट आ गई जबकि पिता हरिशंकर का सिर फट गया। भाई को भी हाथ, पांव में चोट आ गई। उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। अंशुल की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

आरोपी जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकले। घायलों को परिजनों ने मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल विद्या सागर सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर अतुल मिश्रा, उसकी पत्नी समेत उनके पुत्र भाष्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed