फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There will be no sleep loss for filling water from April 1, Amrit project is about to be completed

Jhansi News: एक अप्रैल से पानी भरने के लिए नहीं होगी नींद खराब, पूरी होने वाली है अमृत परियोजना

Sat, 25 Jan 2025 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
There will be no sleep loss for filling water from April 1, Amrit project is about to be completed

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। महानगर में रहने वाली दो लाख की आबादी को इस बार गर्मियों में बड़ी राहत मिलेगी। उन्हें गर्मियों में रात-दिन जागकर या काम छोड़कर पानी का इंतजाम नहीं करना पड़ेगा। केंद्र सरकार की 600 करोड़ की अमृत परियोजना पूरी होने वाली है। इससे एक अप्रैल से महानगर के संकटग्रस्त इलाकों में लोगों के घरों में नल से जल आएगा।

केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत वर्ष 2019 में 600 करोड़ रुपये से महानगर के संकटग्रस्त इलाकों में पानी की पाइपलाइन बिछाने और नई टंकियों का निर्माण शुरू कराया गया था। इसके साथ ही माताटीला बांध पर इंटेकवेल और बबीना में 195 एमएलडी क्षमता वाला वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया है। वहीं, लोगों के घरों तक नल कनेक्शन दिए गए हैं।
विज्ञापन




वर्तमान में बबीना से झांसी महानगर के इलाइट चौराहे तक मुख्य पाइपलाइन लाने का काम किया जा रहा है। अधिकारी मार्च के अंतिम तक सभी काम पूरा करने का दावा कर रहे हैं। इसके बाद एक अप्रैल से लोगों के घर-घर तक नल से जल की आपूर्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------

यहां रहने वाले लोगों को होगी राहत



बड़ागांव गेट बाहर, सागर गेट, तालपुरा, खातीबाबा, नंदनपुरा, नगरा, सीपरी बाजार, सिविल लाइन, बिजौली, सिमरधा, अयोध्यापुरी, महेंद्रपुरी, मेवातीपुरा, दरीगरान, भगवंतपुरा और सिलवटगंज, लहरगिर्द, हंसारी।




-----------

एक नजर



530 किमी छोटी-बड़ी पाइपलाइन बिछाई गईं

21 सीडब्ल्यूआर महानगर में बनाए



20 टंकियां महानगर में स्थापित कीं

----------------



45 एमएलडी पानी प्रतिदिन होगा सप्लाई

महानगर में प्रतिदिन 45 एमएलडी पानी सप्लाई किया जाएगा। जो लगभग दो लाख लोगाें की जरूरत को पूरा करेगा। ऐसे में संकटग्रस्त क्षेत्र में रहने वाले लोगों को इस बार गर्मियों में साइकिल, टैक्सी, टैंपी लेकर पानी ढोना नहीं पड़ेगा।



वर्जन



अमृत परियोजना का काम अंतिम चरण में है। एक अप्रैल से पेयजल आपूर्ति सुचारू कराई जाएगी। - मुकेश पाल सिंह, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed