फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There will be no drinking water crisis during the festival, roster has been prepared

Jhansi News: त्योहार पर नहीं होगा पेयजल संकट, बन गया रोस्टर

Mon, 06 Nov 2023 12:13 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 06 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
There will be no drinking water crisis during the festival, roster has been prepared
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। महानगर में दीपावली पर इस बार पेयजल का संकट लोगों को परेशान नहीं करेगा। त्योहार को लेकर जलसंस्थान ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। विभाग ने जगह-जगह पानी आपूर्ति का रोस्टर तैयार कर लिया है। कल से रोस्टर के मुताबिक पेयजल आपूर्ति की जाएगी। वहीं कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। जबकि बबीना प्लांट से 70 एमएलडी अधिक पानी देने के लिए कहा गया है।

महानगर के 57 हजार घरों में जलसंस्थान पानी की आपूर्ति करता है। जबकि जहां पानी की आपूर्ति पाइपलाइन से नहीं होती है, वहां टैंकर भेजे जाते हैं। मौजूदा समय में महानगर में बबीना प्लांट से 65.47 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जाती है। जबकि मांग ज्यादा है। जलसंस्थान ने दीपावली पर पेयजल संकट को दूर करने के लिए प्लान तैयार कर लिया है। जलसंस्थान ने जल निगम को पत्र लिखकर बबीना फिल्टर प्लांट से 70 एमएलडी से ज्यादा पानी उपलब्ध कराने के लिए कहा है। साथ ही मोहल्ले वार पानी की आपूर्ति का रोस्टर तैयार कर लिया गया है। साथ ही सात से 14 नवंबर तक आपूर्ति से जुड़े कर्मचारियों और अवर अभियंताओं को छुट्टी निरस्त कर दी गई है। अधिशासी अभियंता संजीव कुमार के मुताबिक त्योहार में जनता की सहूलियत के लिए जलापूर्ति का समय निर्धारित किया है।
विज्ञापन




इस मोहल्ले में इस वक्त आएगा पानी---
क्षेत्र सुबह शाम/दोपहर
सागर गेट 7-9 बजे 2-3 बजे
तालपुरा 5-7 बजे 2-3 बजे
पुरानी तहसील 5-7 बजे 4-6 बजे
मेडिकल कॉलेज 5-8 बजे 6-8 बजे
मसीहागंज 4-7 बजे
नंदनपुरा 6-8 बजे 2-3 बजे
सिविल लाइन 6-8 बजे 4-5 बजे
सिमरधा 5-6 बजे
कोछाभांवर 5-6 बजे
भगवंतपुरा 6-8 बजे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed