{"_id":"66a440a1d8e2e1d7ac061a44","slug":"there-will-be-no-arbitrariness-in-the-name-of-transfer-fee-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-359023-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: नामांतरण शुल्क के नाम पर नहीं चलेगी मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: नामांतरण शुल्क के नाम पर नहीं चलेगी मनमानी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नामांतरण शुल्क में वृद्धि किए जाने के विरोध में शुक्रवार को सुभाषगंज के व्यापारियों ने दोपहर तक अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। सुबह बाजार खुलने से पहले व्यापारियों ने सभा कर नगर निगम के किराया एवं नामांतरण शुल्क में वृद्धि का विरोध किया। व्यापारियों ने वृद्धि वापस न लेने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
आक्रोशित व्यापारियों ने सुभाषगंज चौराहे पर ही सभा की। सुभाष गंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष अरुण राय ने कहा कि समस्याओं का समाधान न होने तक आंदोलन करेंगे। उप्र व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय पटवारी ने कहा, महापौर को ज्ञापन देने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। जब तक नामांतरण शुल्क एवं किराए में वृद्धि वापस नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अब विधायक और सांसद को ज्ञापन सौंपा जाएगा। व्यापारी नेताओं ने निगम प्रशासन के रवैये की निंदा करते हुए किराया वापस लेने की मांग की। उनका कहना था कि किराये में कई गुना बढ़ोतरी की गई है। इससे छोटे व्यापारियों का जीवनयापन करना मुश्किल हो जाएगा। उनका व्यापार चौपट हो जाएगा। उन्होंने आंदोलन तेज करने का भी अल्टीमेटम दिया। इस दौरान संजय सर्राफ, पूर्व अध्यक्ष अजय खुराना, ओम प्रकाश साहू, आलोक राय, विनोद साहू, दीपक बिरयानी, कमल वर्मा, अशोक राय, रिंकू राय, तरुण चड्ढा समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे। संचालन महामंत्री आशीष गेड़ा ने किया।
-- -- -- -- इलाइट चौराहे के व्यापारी भी लामबंद
झांसी। इलाइट चौराहा व्यापार मंडल के बैनर तले इलाइट चौराहा के व्यापारी भी नामांतरण शुल्क में बढ़ोतरी को लेकर लामबंद हैं। यहां के व्यापारियों ने भी नगर निगम के रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा कि किराया और नामांकन शुल्क में बढ़ोतरी तत्काल वापस लिया जाए। दुकानदारों का कहना है कि कोई भी व्यापारी इतना किराया जमा नहीं कर सकता। वापस न लेने पर वे लोग नामांतरण शुल्क जमा नहीं करेंगे। उधर, भाजपा पार्षदों ने भी नामांतरण शुल्क का विरोध किया है।