फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There was permission for the roof, but illegal unipole was installed on the footpath.

Jhansi News: छत की अनुमति थी, फुटपाथ पर लगा दिया अवैध यूनिपोल

Tue, 11 Jun 2024 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
There was permission for the roof, but illegal unipole was installed on the footpath.
नगर निगम प्रशासन ने अवैध विज्ञापन ढांचे को कटवा कर जब्त कर लिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। छत की अनुमति थी और फुटपाथ पर अवैध विज्ञापन पट लगा हुआ था। सोमवार को नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध विज्ञापन ढांचे को कटवा कर जब्त कर लिया। इस दौरान फर्म संचालक के पति ने इस कार्रवाई का विरोध भी किया। नगर निगम के कार्यकारिणी सदस्यों की ओर से पांच जून को नगर आयुक्त को शिकायती पत्र सौंपकर अवैध विज्ञापन पट हटवाने की मांग की थी। कार्यकारिणी सदस्यों की मांग पर सोमवार को ग्वालियर रोड स्थित कुंज बिहारी मंदिर के पास फुटपाथ पर अवैध रूप से लगाए गए अवैध विज्ञापन ढांचे को नगर निगम द्वारा कटवा कर जब्त कर लिया गया। विज्ञापन पट हटवाने से पहले पूछताछ में दुकानदारों ने बताया कि ये विज्ञापन पट उनकी निजी भूमि पर लगाया गया है। इसका अनुबंध उनके द्वारा मामू तिवारी से किया गया है। मगर अभी उनको पैसा नहीं मिला है। जैसे ही अवैध विज्ञापन पट को हटवाने की कार्यवाही शुरू हुई तो मेसर्स साईं पब्लिसिटी प्रोपराइटर के पति राकेश तिवारी उर्फ मामू ने बताया कि उन्होंने ये ढांचा खड़ा कराया है। इसकी अनुमति उनके द्वारा ली गई है और विज्ञापन शुल्क भी जमा किया गया है। प्रमाण के रूप में 13 अक्तूबर 2023 और 29 अगस्त 2022 को विज्ञापन विभाग द्वारा जारी अनुमति पत्र भी दिखाया। इन पत्रों के जरिए फर्म को चार छतों पर विज्ञापन की होर्डिंग और कचहरी चौराहे पर एक बिल्डिंग की छत पर एक विज्ञापन पट लगाने की अनुमति दिखाई गई। बताया कि बीती 19 मार्च को नगर निगम के खाते में 90 हजार विज्ञापन शुल्क भी जमा किया गया है। ऐसे में फर्म संचालक के पति होर्डिंग हटाने का विरोध करने लगे। विज्ञापन अधीक्षक बृजेश वर्मा ने बताया कि पत्र में छत पर विज्ञापन की अनुमति थी मगर एजेंसी द्वारा फुटपाथ पर यूनिपोल लगाकर प्रचार करने का प्रयास किया जा रहा था, जो नियम विरुद्ध है। फिर ये विज्ञापन पट हटा दिया गया। इस पर अपर नगर आयुक्त ने विज्ञापन अधीक्षक को अन्य अवैध विज्ञापन पट हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed