फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There was mourning in the pandal, the wedding hall became deserted in the night itself

Jhansi News: पंडाल में पसर गया मातम, रात में ही वीरान हो गया विवाह घर

Mon, 24 Jun 2024 06:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
There was mourning in the pandal, the wedding hall became deserted in the night itself
दुल्हन काजल को गोली लगने की खबर जैसे ही विवाह घर में पहुंची, वहां मातम छा गया। परिवार के लोग तुरंत मेडिकल कॉलेज की ओर भागे। मां रानी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां रानी रोते हुए अपनी बेटी को वापस लाने की बात कह रही थी। दीपक को भी वह कोस रही थी। काजल के साथ ब्यूटी पार्लर गई उसकी चचेरी बहन नेहा, मुस्कान, अनुष्का और वंदना की भी हालत खराब थी। काजल को खून से लथपथ देखकर नेहा की हालत भी खराब हो गई। अनुष्का और वंदना भी अचेत होकर गिर गईं। उनको भी अस्पताल ले जाना पड़ा। काजल तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। उससे बड़ा भाई विकास है, जबकि छोटा भाई विशाल है। काजल ने नौवीं के बाद पढ़ाई बंद कर दी थी। पिता राजकुमार खेती-किसानी करते हैं। दुल्हन की मौत की खबर आने के साथ ही पूरा विवाह घर वीरान हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed