फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There was echo of Jai Shri Ram everywhere, flowers kept showering on Yogi in the road show.

Jhansi News: हर तरफ रही जय श्रीराम की गूंज, रोड शो में योगी पर बरसते रहे फूल

Thu, 16 May 2024 05:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 05:04 AM IST
विज्ञापन
There was echo of Jai Shri Ram everywhere, flowers kept showering on Yogi in the road show.
- बजरंगबली का आशीर्वाद लेकर की शुरुआत, जय श्रीराम के नारे के साथ समापन, दो सीएम ने एक साथ किया रोड शो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। दिन बुधवार। समय दोपहर 3:38 बजे। हेलीपैड से सीधे लक्ष्मीगेट पर मुख्यमंत्री योगी का काफिला पहुंचता है। सबसे पहले गेट पर ही हनुमान मंदिर पर सीएम ने माथा टेका। इसके बाद पूजा-अर्चना कर बजरंग बली का आशीर्वाद लेकर सीएम ने रोड शो की शुरुआत की। करीब दो किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान सीएम पर फूलों की बरसात होती रही। जय श्रीराम के नारों की गूंज रही। सीएम ने भी रोड शो का समापन जय श्रीराम के नारे के साथ किया।
भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के समर्थन में हुए रोड शो के लिए चिलचिलाती धूप में दोपहर दो बजे से ही सीएम योगी की एक झलक पाने के लिए सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ने लगा था। जिन-जिन रास्तों से सीएम को गुजरना था, वहां लोग हाथों में फूल लेकर खड़े थे। विभिन्न सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने जगह-जगह स्वागत के लिए मंच बनाए थे। बजरंगबली के दर्शन के बाद रथ पर पहुंचते ही सीएम ने गदा हाथ में उठा लिया। ये देखते ही भीड़ ने तालियां बजानी शुरू कर दीं। लोग जयश्री राम के नारे लगाने लगे। फिर रोड शो की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

रोड शो बड़ा बाजार, मालिनों का चौराहा, बजाजा बाजार, सिंधी तिराहा होते हुए करीब एक घंटे बाद कोतवाली पहुंचा। यहीं पर सीएम ने भीड़ को करीब पांच मिनट तक संबोधित किया। रोड शो के दौरान रथ पर सीएम के साथ में एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, सांसद और प्रत्याशी अनुराग शर्मा, मेयर बिहारी लाल आर्य, विधायक रवि शर्मा, विधायक राजीव सिंह पारीछा, विधायक जवाहर राजपूत रहे। हालांकि, एमपी के सीएम और पूर्व गृहमंत्री देर से पहुंचे और सिंधी तिराहे से पहले रथ पर सवार हुए। रोड शो के दौरान महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार, मुकेश मिश्रा, प्रदीप सरावगी, संतोष सोनी, अनूप अवस्थी, पूनम शर्मा, वेदिका शर्मा, तारिणी शर्मा, अभिषेक भार्गव, नागेंद्र पाल, आशीष उपाध्याय, दिलीप पुरी, पुरुषोत्तम स्वामी, प्रेम साहू, मनमोहन गेड़ा, दिगंत चतुर्वेदी, सौरभ मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

योगी जी! आपने गुंडन की छाती पर कीला ठोक दओ, जय हो
कोतवाली पर जैसे ही सीएम पहुंचे। तभी एक व्यक्ति नारे लगाने लगा। उसने कहा कि योगी जी! आपने गुंडन की छाती पर कीला ठोक दओ। महाराज जी जय हो आपकी। इससे हम सब खुश हैं। वहीं, एक व्यक्ति ने कहा कि महाराज जी को देख लिया। बस काफी है।
-----------

बुलडोजर बाबा जिंदाबाद जैसे गानों की भी रही गूंज
रोड शो के दौरान डीजे पर गाने भी बज रहे थे। इसमें हर घर में बस एक ही नाम से लेकर बुलडोजर बाबा जिंदाबाद तक के नारे शामिल थे। यही नहीं, कुछ लोग तो रोड शो के दौरान बुलडोजर पर सवार होकर भी आए थे।

----------

देर रात रोड शो के रूट में हो गया बदलाव
सीएम के रोड शो के रूट में मंगलवार देर रात बदलाव हो गया। पहले सीएम को लक्ष्मीगेट से सिंधी तिराहा, कोतवाली होकर नरिया बाजार से दतिया गेट बाहर तक जाना था। मगर रूट में बदलाव होने के बाद रोड शो कोतवाली पर ही समाप्त हुआ। यहां से सीएम हेलीपैड के लिए रवाना हो गए। इसके बाद सांसद ने मेयर, बबीना और गरौठा विधायक के साथ दतिया गेट बाहर तक रोड शो किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed