फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There was a stir in Karnataka due to the information of bombs and terrorists in AP Express

jhansi: कर्नाटका में बम व एपी एक्सप्रेस में आतंकी की सूचना से हड़कंप, चिट्ठी में लिखा-हमने इस गाड़ी बम फिट किए

Tue, 09 Aug 2022 12:54 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Tue, 09 Aug 2022 12:54 AM IST
सार

कर्नाटका एक्सप्रेस की झांसी में तकरीबन 40 मिनट तक रोककर सघन तलाशी ली गई। जबकि, एपी एक्सप्रेस को ग्वालियर में चेक किया गया। कुछ न मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
There was a stir in Karnataka due to the information of bombs and terrorists in AP Express
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में रविवार की रात रेल प्रशासन को एक धमकी भरी चिट्ठी मिली, जिसमें कर्नाटका एक्सप्रेस में दो बम होने की बात कही गई थी। जबकि, एक अन्य यात्री ने एपी एक्सप्रेस में अलकायदा का आतंकी होने की जानकारी दी। इससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कर्नाटका एक्सप्रेस की झांसी में तकरीबन 40 मिनट तक रोककर सघन तलाशी ली गई। जबकि, एपी एक्सप्रेस को ग्वालियर में चेक किया गया। कुछ न मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


रविवार की रात कर्नाटका एक्सप्रेस के एस-8 कोच के बाथरूम में एक यात्री को चिट्ठी मिली, जिसमें ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। यात्री ने यह चिट्ठी जीआरपी को सौंपी। इससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। गाड़ी को पहले ग्वालियर स्टेशन पर चेक किया गया। इसके बाद रात ढाई बजे गाड़ी झांसी पहुंची। यहां आरपीएफ व जीआरपी डॉग स्क्वॉड ने खुफिया टीम के साथ तकरीबन 40 मिनट तक गाड़ी की तलाशी ली।
विज्ञापन


इस दौरान सवारियों को भी गाड़ी से उतार लिया गया था। ट्रेन में बम होने की सूचना से यात्री भी परेशान नजर आए। हालांकि, बाद में ट्रेन में कुछ न मिलने से सभी ने राहत की सांस ली। अब बाथरूम में चिट्ठी डालने वाले की तलाश की जा रही है। बोगी में लगे कैमरे के सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आगरा कंट्रोल रूम को रात तकरीबन एक बजे सूचना मिली कि ट्रेन में अलकायदा का आतंकी हथियारों के साथ सफर कर रहा है। इससे भी हड़कंप मचा रहा। ट्रेन को ग्वालियर में चेक किया गया। लेकिन, कोई संदिग्ध हाथ नहीं लगा।

यह दी गई थी धमकी
कर्नाटका एक्सप्रेस में मिली चिट्ठी में लिखा हुआ था कि ‘हमने इस गाड़ी में दो बम फिट किए हैं। यदि गाड़ी की स्पीड 70 से कम हुई तो गाड़ी ब्लास्ट हो जाएगी। हमारी इस धमकी को मजाक में न लिया जाए, नहीं तो बुरा अंजाम भुगतना होगा। यह गाड़ी किसी स्टेशन पर नहीं रुकनी चाहिए। हम मजाक बिलकुल नहीं कर रहे हैं। हम सिर्फ इतना चाहते हैं कि ट्रेन में जितने भी पैसेंजर हैं, उनसे कहा कि जितना भी आप लोगों के पास पैसा है, वो बैग में भरकर पेनकुंडा रेलवे स्टेशन आने से पहले फेंक दें। हमारी इस बात को बिलकुल भी मजाक में न लिया जाए। नहीं तो बच्चों से लेकर बूढ़े तक सब मारे जाएंगे। सरकार इस पर गौर करे। यह चेतावनी है कि कोई चेन पुलिंग करने की कोशिश न करे। आखिर में लिखा था बम बू गुड लक।’


कर्नाटका एक्सप्रेस को झांसी में रोक कर उसकी सघन तलाशी ली गई थी। जबकि, एपी एक्सप्रेस को ग्वालियर में चेक किया गया था। दोनों ट्रेनों में कुछ नहीं मिला। कर्नाटका एक्सप्रेस की जिस बोगी में धमकी भरी चिट्ठी मिली थी, उसमें सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। इसके फुटेज इकट्ठे किए जा रहे हैं, ताकि चिट्ठी रखने वाले को पकड़ा जा सके।
- मोहम्मद इमरान, एसपी जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed