{"_id":"681f9e169c1b93a6c905b554","slug":"there-was-a-power-crisis-for-seven-hours-in-mauranipur-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-551836-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मऊरानीपुर में सात घंटे रहा बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मऊरानीपुर में सात घंटे रहा बिजली संकट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। लाइन में फॉल्ट आने की वजह से मऊरानीपुर में सात घंटे तक विद्युतापूर्ति ठप बनी रही। इससे जलापूर्ति भी बाधित रही। गर्मी के बीच बिजली-पानी न रहने की वजह से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
शनिवार की सुबह तकरीबन आठ बजे नगर की विद्युतापूर्ति बंद हो गई। इससे सुबह नलों में भी पानी नहीं पहुंचा। बिजली-पानी न रहने की वजह से लोग परेशान रहे। पानी के इंतजाम के लिए लोग यहां-वहां भटकते रहे। उन्हें हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। इसके अलावा बिजली न रहने की वजह से लोगों के रोजमर्रा के काम भी प्रभावित बने रहे। शाम तकरीबन चार बजे विद्युतापूर्ति सुचारू हो पाई, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
बिजली विभाग के एसडीओ अंशुमान प्रणामी ने बताया कि रेलवे लाइन के नीचे से शहर के लिए आई विद्युत लाइन सुबह जल गई थी, जिससे विद्युतापूर्ति ठप हो गई थी। लाइन बदलने के बाद आपूर्ति को सुचारू किया गया।