फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There is no testing facility in the railway hospital, patients are forced to get it done at private pathology labs

Jhansi News: रेलवे अस्पताल में नहीं है जांच की सुविधा, मरीज निजी पैथोलॉजी लैब पर कराने को मजबूर

Thu, 15 May 2025 01:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
There is no testing facility in the railway hospital, patients are forced to get it done at private pathology labs
ललितपुर। रेलवे अस्पताल में किसी भी बीमारी के संबंध में कोई भी जांच की सुविधा नहीं है, जिसके चलते रेलवे कर्मचारियों को बीमार होने पर जांच के लिए या तो प्राइवेट पैथोलॉजी लैब पर जाना पड़ता है, या फिर उनके लिए झांसी डिवीजन स्थित रेलवे अस्पताल में रेफर किया जाता है। बीमार रेल कर्मचारियों को जांच और उचित उपचार के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रेलवे अस्पताल निर्माणाधीन प्लेटफार्म संख्या चार से नेहरूनगर की ओर स्थित है। इस रेलवे अस्पताल में रेलवे से अनुबंध यानी संविदा पर एक चिकित्सक, एक फार्मासिस्ट व एक सहायक कर्मचारी तैनात है। इस अस्पताल में रेलवे के कर्मचारियों के बीमार होने पर उनका उपचार किया जाता है, लेकिन रेलवे अस्पताल में कोई भी पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में चिकित्सक मरीजों को बिना जांच के ही दवा देते हैं या फिर जांच की जरूरत समझने पर चिकित्सक की सलाह पर मरीज बाहर प्राइवेट पैथोलॉजी लैब में जांच कराते हैं, या फिर उन्हें झांसी डिवीजन के रेलवे अस्पताल में रेफर कर दिया जाता है। ऐसे में रेलवे कर्मचारियों को रेलवे अस्पताल में बीमारी से संबंधित किसी भी प्रकार की छोटी से छोटी बीमारी की जांच के लिए भी बाहर पैथोलॉजी या झांसी डिवीजन रेलवे अस्पताल जाने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

--------
भर्ती की भी नहीं है व्यवस्था
रेलवे अस्पताल में एक बेड की व्यवस्था है, ताकि बीमार होने पर मरीज को लिटाया जा सके, लेकिन यहां मरीजों के भर्ती की कोई व्यवस्था नहीं है। इसकी वजह यह है कि यहां रेलवे के नियम के अनुसार चिकित्सक शाम पांच बजे तक ही ड्यूटी करते हैं, इसके बाद अस्पताल बंद कर दिया जाता है। हालांकि ट्रेनों में किसी यात्री के बीमार होने पर वह चिकित्सक उन मरीजों को भी अटेंड करने रात में भी पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
रेलवे नियम के अनुसार ललितपुर रेलवे अस्पताल में चिकित्सक द्वारा दवा मुहैया कराई जाती है। किसी बीमारी की जांच के लिए निजी पैथोलॉजी से जांच कराई जा सकती है या फिर झांसी के डिवीजन रेलवे अस्पताल में जाकर उपचार व जांच कराए जाने की व्यवस्था है। -मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed