फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There is always a jam due to the market being set up on the main road

Jhansi News: मुख्य सड़क पर हाट लगने से लगा रहता है जाम

Sun, 08 Jun 2025 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
There is always a jam due to the market being set up on the main road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटेरा। नगर पंचायत कटेरा की मुख्य सड़क इन दिनों हाट बाजार में तब्दील हो गई है। पहले जहां सप्ताह में तीन दिन रविवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को मुख्य बाजार परिसर में हाट बाजार लगता था, लेकिन अब हर दिन सड़क पर ही दुकानें सज रही हैं। इससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह से चरमराई हुई है। दिन में कमोबेश हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है।

कोरोना काल सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए बाजार को अस्थायी रूप से सड़क पर लगाने की अनुमति दी गई थी। लेकिन, त्रासदी का दौर गुजर जाने के बाद भी बाजार मुख्य सड़क पर ही जमा हुआ है। सुबह से शाम तक फल, सब्जी, मीट-मछली और अन्य दुकानदारों के ठेले मुख्य सड़क के दोनों ओर लगे रहते हैं। इस स्थिति में सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। आम लोगों के साथ-साथ स्कूली वाहन व एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार नगर पंचायत व प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। न तो अतिक्रमण हटाया गया और न ही बाजार को पूर्ववत स्थान पर लौटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed