{"_id":"662aeb451aa1f72527041997","slug":"there-are-plenty-of-books-in-the-warehouseschildren-are-forced-to-read-only-old-books-jhansi-news-c-11-1-hsr1006-303933-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: गोदामों में किताबें भरपूर...बच्चे पुरानी किताबें ही पढ़ने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: गोदामों में किताबें भरपूर...बच्चे पुरानी किताबें ही पढ़ने को मजबूर
विज्ञापन
बेसिक स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को नहीं मिलीं किताबें
छपकर से तो किताबें आ गईं लेकिन स्कूलों तक नहीं पहुंच पा रहीं
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बेसिक स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए आठ लाख से अधिक किताबें जिला मुख्यालय पर पहुंच गई हैं, लेकिन इन्हें स्कूलों तक नहीं पहुंचाया जा सका है। ऐसे में बच्चे पुरानी किताबों से ही पढ़ने को मजबूर हैं। हालांकि कक्षा एक और दो की किताबें प्रदेशभर में कहीं भी नहीं पहुंची हैं।
बेसिक स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक की किताबें बच्चों को निशुल्क दी जाती हैं। जिले से भेजी गई डिमांड के अनुसार हिंदी और अंग्रेजी माध्यम की 836099 किताबें पिछले दिनों जिला मुख्यालय पर आ गई थीं। इनमें कक्षा एक और दो की किताबें शामिल नहीं हैं। किताबों को स्कूल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी विभाग की है। इसके तहत जिला मुख्यालय से किताबें सभी ब्लॉक में भेजी जाती हैं, जहां से विभाग ही किताबों को स्कूलों तक पहुंचाता है। अब अधिकारी किताबों के अधिकांश स्कूलों में पहुंचने के दावे कर रहे हैं, लेकिन स्थिति इसके विपरीत दिखाई देती है। जिला मुख्यालय पर बने गोदामों में किताबें भरी पड़ी हैं, दूसरी ओर स्कूलों में बच्चे पुरानी किताबें ही पढ़ने को मजबूर हैं। संविलियन विद्यालय गणेशगण के प्रधान अध्यापक रसकेंद्र गौतम ने बताया कि नई किताबें न मिलने के कारण बच्चे पुरानी किताबें पढ़ने को मजबूर हैं।
बीएसए के सामने उठा था मुद्दा
स्कूलों के समय में परिवर्तन कराने की मांग को लेकर बुधवार को बीएसए दफ्तर पहुंचे विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने किताबें स्कूलों में न पहुंचने का मुद्दा उठाया था। बीएसए ने कहा था कि स्कूलों तक किताबें पहुंचाने की जिम्मेदारी विभाग की है। कोई भी शिक्षक किताबें लेेने न जाए।
विज्ञापन
इन विद्यालयों से आ रहीं किताबें न पहुंचने की शिकायतें
कंपोजिट स्कूल सेमरी चिरगांव, उ.प्रा. वि. गाता गुरसराय, उ.प्रा.वि.मठ बबीना, प्रा. वि दतावली मोठ, उ प्रा वि बुढ़ेरा कला मोठ, प्रा. वि पचौरा बंगरा, प्रा वि शाजापुर मोठ, प्रा वि नवीन रानीपुर बंगरा, उ. प्रा.वि माथुरापुरा बबीना, प्राथमिक विद्यालय पसौरा, शीला शंकरगण कन्या गुरसराय, प्राथमिक विद्यालय ताई, प्राथमिक विद्यालय ढिपकई, प्राथमिक विद्यालय मोती कटरा, प्राथमिक विद्यालय नदोरा ब्लॉक गुरसराय, संविलियन विद्यालय गणेशगण, प्रा वि बेमर, प्राथमिक विद्यालय रामगण, प्राथमिक विद्यालय डगरवाहा, प्राथमिक विद्यालय बबीना
बयान-- --
स्कूलों के लिए किताबें जिला मुख्यालय से सभी ब्लाकों में भेजी जा रही हैं। जल्द ही किताबें स्कूलों तक पहुंंच जाएंगी।
- नीलम यादव, बीएसए

बयान