{"_id":"3c104ccab5ce665a39ea4f96d53311ac","slug":"then-the-seat-will-remain-empty-mthurapura-and-plida-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर खाली रहेंगी मथुरापुरा और पलींदा सीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर खाली रहेंगी मथुरापुरा और पलींदा सीट
ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
झांसी। ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों की खाली पड़ी सीटों के लिए चुनाव की घोषणा राज्य निर्वाचन आयोग ने कर दी है। झांसी में ग्राम प्रधान की तीन सीटों पर मतदान होना है, इसमें दो सीटें खाली रहना तय है। तीनों ही सीटें बबीना ब्लाक में हैं।
गत वर्ष नवंबर व दिसंबर में हुए ग्राम पंचायत चुनावों में जिले के बबीना ब्लाक की मथुरापुरा व पलींदा सीट पर चुनाव नहीं हो सका था। दोनों ही सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित थीं। जिले में अनुसूचित जनजाति का एक भी सदस्य सरकारी रिकॉर्ड में नहीं है।
स्थिति यह है कि पड़ोस के जिले ललितपुर में जो सहरिया जाति अनुसूचित जनजाति के आरक्षण में है, वह इस जिले में अनुसूचित जाति में मानी जाती है। इसी कारण चुनाव के दौरान यह दोनों सीटें यहां खाली रह गई थीं। वर्तमान में भी यहां दोनों सीटों पर अनुसूचित जनजाति के आरक्षण पर ही चुनाव होना है। यही वजह है कि एक बार फिर दोनों सीटें बिना चुनाव के ही रह जाएंगी।
विज्ञापन
वहीं, बबीना ब्लाक के ग्राम चमरउवा की प्रधान लीलावती पत्नी हाकिम सिंह का हृदय गति रुकने से दो फरवरी को निधन हो गया था। उनके निधन के कारण यह सीट खाली हो गई है। इस कारण इस सीट पर भी चुनाव होगा। इसके अलावा झांसी जिले में 722, ललितपुर में 445 व जालौन जिले में 2275 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव होगा। गौरतलब है कि दो तिहाई सदस्य न होने के कारण जिले की 83 ग्राम पंचायतों में शपथ ग्रहण नहीं हो पाई थी।
यह है चुनाव कार्यक्रम
अधिसूचना जारी होने की तिथि-09 फरवरी
नामांकन पत्र जमा करने की तिथि-14 फरवरी
नामांकन पत्रों की जांच-15 फरवरी
नाम वापसी व चिह्न आवंटन-17 फरवरी
मतदान-21 फरवरी
मतगणना-23 फरवरी