फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   'Then BJP government will be formed, lotus will bloom on all four seats of Jhansi'

फिर बनेगी भाजपा सरकार, झांसी की चारों सीटों पर खिलेगा कमल

Wed, 15 Sep 2021 01:17 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
'Then BJP government will be formed, lotus will bloom on all four seats of Jhansi'
झांसी। जिला प्रभारी बनने के बाद पहली बार झांसी आए प्रदेश उपाध्यक्ष, एमएलसी सलिल विश्नोई ने कहा कि 2022 में फिर से भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आपकी मेहनत से ही झांसी की चारों सीटों पर फिर से कमल खिलेगा।
विज्ञापन

पार्टी कार्यालय में सलिल विश्नोई का पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा झांसी को वह पहले से जानते हैं। वीरों की भूमि झांसी ने विश्व में अपनी पहचान बनाई है। यहां ऐसे-ऐसे कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने सरकार नहीं थी, तब भी खूब संघर्ष किया। उन्होंने वरिष्ठ कार्यकर्ता बांके बिहारी श्रीवास्तव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने वह दौर भी देखा, जब अन्य सरकारों का अत्याचार था। विश्नोई ने कहा कि अभी वोटर सत्यापन के काम पर ध्यान दें। वोटर बनवाने का काम करें। पन्ना प्रमुख भी इस काम पर जोर दें। चुनाव तक कई प्रकार के कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के लिए दिए हैं। हमें केंद्र, प्रदेश सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचानी हैं। सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि सलिल विश्नोई के सानिध्य में कार्यकर्ताओं को काम करने में आनंद आएगा। खास बात ये है कि प्रदेश उपाध्यक्ष आज भी खुद को कार्यकर्ता मानते हुए काम करते हैं। विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि जनता अभी से 2022 में भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा ने भी विचार रखे। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, सुधीर सिंह, अशोक राजपूत, नंदकिशोर भीलवारे, रविंद्र शुक्ला, संतोष सोनी, प्रदीप सरावगी, हनुमंत सिंह नरवरिया, सुबोध गुबरेले, प्रदीप पटेल, जगदीश साहू, संजीव अग्रवाल लाला, आशीष उपाध्याय, प्रियांशु डे, राजकांतेश वर्मा, शिवेंद्र प्रताप सिंह, पलविंदर सिंह, ऋषि सैनी, जितेंद्र धानुक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed