फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   theft

सीसीटीवी कैमरे में चोरी कैद होने के बाद पकड़ी गईं महिलाएं

Mon, 09 Mar 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
theft
झांसी। थाना रक्सा क्षेत्र में सराफा की दुकान से जेवरात से भरा बॉक्स चोरी कर भागने वाली महिलाओं को पुलिस ने जेल भेज दिया है। सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात कैद होने के बाद सही समय पर पुलिस को सूचना देकर आरोपी महिलाओें को पकड़ा गया था। आरोपी महिलाएं राजस्थान की रहने वाली हैं, जो गैंग बनाकर काम कर रही थीं।
विज्ञापन

थाना रक्सा क्षेत्र स्थित डेली गांव निवासी उमाशंकर की इलाके में सराफा की दुकान है। शनिवार शाम वह दुकान पर बैठे थे, तभी चार महिलाएं आकर जेवरात देखने लगीं। इसी बीच मौका पाकर महिलाओं ने एक बॉक्स गायब कर दिया, इसमें बीजासेन, पैंडल, अंगूठी समेत अन्य सोने का सामान था। कुछ देर बाद महिलाएं पसंद न आने की बात कहकर चली गईं। दुकानदार को शक होने पर उसने सीसीटीवी कैमरे देखे। इसमें महिलाएं जेवरात को एक थैले में रखते नजर आईं। दुकानदार नेे तुरंत रक्सा थानाध्यक्ष विजय कुमार पांडेय को फोन से घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज से महिलाओं का हुलिया देखा। कुछ ही देर में पुलिस टीम ने इलाके से ही महिलाओं को पकड़ा। तलाशी लेेने पर इनके पास से माल भी बरामद हुआ। चाराें महिलाओं ने अपने नाम राजस्थान के जिला बारा स्थित थाना अनता गांव के बमोला गांव निवासी कमलेश, राजस्थान के जिला देवली स्थित चार चौमा गांव निवासी बीना, जिला कोटा के डोटी देवली गांव निवासी बंटी व राजकीया बताया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

गुजरात से जमानत पर छूटकर आई थीं झांसी
बताया गया है कि चारों महिलाएं गैंग बनाकर चोरी की घटनाएं करती हैं। झांसी आने से पहले चारोें महिलाएं गुजरात में चोरी करते पकड़ी गई थीं। यहां एक साल जेल में रहने के बाद जमानत से छूटने के बाद सीधे झांसी आकर घटनाएं करने लगीं। पुलिस ने अन्य जानकारियां भी जुटाना शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed