{"_id":"60d04954e3339b1baf73f8e6","slug":"theft-in-mobile-showroom-six-thieves-stole-mobiles-worth-40-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: चोरों ने मोबाइल की दुकान से 40 लाख के फोन उड़ाए, सुनियोजित ढंग से दिया घटना को अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: चोरों ने मोबाइल की दुकान से 40 लाख के फोन उड़ाए, सुनियोजित ढंग से दिया घटना को अंजाम
Mon, 21 Jun 2021 01:39 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 21 Jun 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में सुनियोजित ढंग से मोबाइल की दुकान से 40 लाख रुपये के फोन की चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। झांसी के मिशन कंपाउंड निवासी रितेश अग्रवाल का इलाइट चौराहे के पास नगर निगम के सामने 'वीआर ट्रेडर्स' नाम का मोबाइल का शोरूम है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह छह बजे चोर दुकान का शटर टेढ़ा कर अंदर दाखिल हो गए और लगभग 40 लाख रुपये की कीमत के मोबाइल फोनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी तब हुई जब दुकान के मालिक सुबह 10 बजे दुकान खोलने पहुंचे।
विज्ञापन
तत्काल थाने में सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस और फोरेंसिक टीम पड़ताल में जुट गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज बरामद की गई है जिसमें इसे अंजाम देने वाले छह लोग नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि चोरों ने पहले दुकान के आगे चद्दर ताना और फिर अंदर दाखिल हुए।
विज्ञापन