फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The youth of only four districts used to get jobs in the SP government: Satish

सपा सरकार में सिर्फ चार जिलों के युवाओं को मिलती थी नौकरी: सतीश

Fri, 26 Nov 2021 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
The youth of only four districts used to get jobs in the SP government: Satish
झांसी। दीनदयाल सभागार में बृहस्पतिवार को भाजयुमो के युवोत्थान कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा कि सपा सरकार में सिर्फ इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद और रामपुर में बिजली आती थी और इन्हीं चार जिलों के युवाओं को नौकरियां मिलती थी। इसके लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री, उनके पिता, भाई, चाचा की तरफ से लिस्ट भेजी जाती थी। मगर अब प्रदेश के सभी 75 जिलों के युवाओं को नौकरी मिल रही हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि पहले यूपी की पहचान दंगों के प्रदेश के रूप में थी। अब दंगाइयों से ही क्षति की वसूली होती है। योगी सरकार के इस मॉडल को देश भर की राज्य सरकारों ने अपनाया। आज देशभर की पुलिस अधिकारी यूपी में ट्रेनिंग लेने आ रहे हैं। कहा कि पिछली सरकारों में मुख्तार, अतीक के नाम पर जनता सिहर उठती थी। लोगों को सीधे फोन करके पैसे मांगे जाते थे। आज योगी सरकार में बड़े से बड़ा अपराधी थर-थर कांप रहा है। उगाही उद्योग बंद हो गया है। रात 12 बजे भी बेटियां सहेली की शादी से सुरक्षित घर लौटती हैं। मंत्री ने कहा कि लोग कहते थे धारा 370 हटाओगे तो कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी। एक झटके में सरकार ने हटा दी और परिंदा भी पर नहीं मार पाया। आज भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, बिजली, रेल, स्वास्थ्य सब पर काम करके बदलाव लाया है। कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद कर सवालों के जवाब भी दिए। इससे पहले भाजपा महानगर अध्यक्ष अमित सिंह जादौन, जिलाध्यक्ष नेहिल सिंघई ने मंत्री का स्वागत किया। संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी ने किया। इस दौरान विधायक रवि शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, बंटी जैन, मनोज गुप्ता, शिवेंद्र सिंह मानू, शशांक गुरनानी, ओमबिहारी भार्गव, सुमित सिंह, निशांत शुक्ला, रवि राजपूत, प्रणय अग्रवाल, अनिल सेन, चेतन ओझा, मुकुल द्विवेदी, यज्ञेश यादव, रियांशु मुखरैया, अनु मिश्रा, भरत राजपूत, गौरव तिवारी, राहुल तिवारी, अमन राय, मंगलम दुबे, विनय प्रताप सिंह, अमित खटीक, अंकित भार्गव, विकास सहगल मौजूद रहे।
विज्ञापन

ये उपलब्धियां गिनाईं
- 18 पैरामीटर पर काम करके ऑपरेशन कायाकल्प से प्राइमरी स्कूलों को बदला।
- ड्रेस खरीदने के लिए सीधे 1.80 करोड़ बच्चों के अभिभावकों के खाते में पैसा भेजा।
- बेसिक शिक्षा विभाग में 1.21 लाख शिक्षकों की भर्ती की गई।
- आज जिला मुख्यालय पर 24 घंटे, ग्रामीण इलाकों में 18 घंटे बिजली आ रही।
- प्रदेश में आठ राज्य विश्वविद्यालय, 58 राजकीय कॉलेज, कई पॉलीटेक्निक, इंटर कॉलेज खुले।
- जिला अस्पतालों में वेंटिलेटर, बच्चों के लिए पिक्कू वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट तैयार कराए।
- स्वयं सहायता समूहों के जरिए महिलाएं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है।
- अब यूपी में अच्छी सड़कों का जाल बिछ रहा। गंगा एक्सप्रेस-वे, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे उदाहरण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed