{"_id":"65eccbf678ef5a5bac010244","slug":"the-young-man-who-was-hanged-stopped-breathing-during-treatment-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-277805-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: फंदे पर झूले युवक की इलाज के दौरान थमीं सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: फंदे पर झूले युवक की इलाज के दौरान थमीं सांसें
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नवाबाद थाना इलाके में आठ दिन पहले फंदे पर झूले युवक की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक ने गृह कलह के चलते आत्मघाती कदम उठाया था। उसकी मौत के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।
तालपुरा के कछियाना मुहल्ला निवासी मोनू कुशवाहा (40) मजदूरी कर परिवार का जीवन-यापन करता था। साले राजकुमार ने बताया कि मोनू की पहली शादी उसकी बहन रूचि से हुई थी। पहली शादी से 16 साल की बेटी महक और 13 साल का बेटा ऋषि है। ऋषि के जन्म के बाद रूचि की मौत हो गई थी। इसके बाद से दोनों बच्चे उसके पास रहते हैं। रुचि की मौत के बाद मोनू की पड़ोस में रहने वाली चिलका से दोस्ती हो गई थी और दोनों ने करीब पांच साल पहले शादी कर ली थी। दूसरी शादी से उसका तीन साल का एक बेटा है। राजकुमार ने बताया कि एक मार्च की शाम को मोनू और उसकी पत्नी चिलका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में मोनू कमरे में जाकर फंदे पर झूल गया था। पुलिस ने उसे फंदे से नीचे उतारा था। तब उसकी सांसें चल रहीं थीं। आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।