{"_id":"67a27afc0f8cf00a7903c688","slug":"the-young-man-was-abusing-the-villagers-when-the-mother-stopped-him-he-cut-him-with-a-shovel-jhansi-news-c-11-1-jhs1031-487797-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ग्रामीणों को युवक दे रहा था गाली, मां ने रोका तो फावड़े से काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ग्रामीणों को युवक दे रहा था गाली, मां ने रोका तो फावड़े से काट डाला
विज्ञापन
- एरच के गांव गोती में वारदात, आरोपी बेटा हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
एरच। एरच के गांव गोती में मंगलवार शाम को युवक पिंटू ग्रामीणों को गाली दे रहा था। मां प्रेमा देवी (50) ने उसे गाली देने से मना किया तो गुस्से में उसने मां को ही फावड़े से काट डाला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि गोती निवासी पिंटू पाल आयेदिन शराब पीकर लोगों से गाली-गलौज करता रहता है। मंगलवार शाम करीब 4 बजे भी वह लोगों को गाली दे रहा था। मां प्रेमा देवी ने उसे समझाया तो गुस्से में उसे मां को पीट दिया। इसके बाद मां घर में आ गई और आंगन लीपने लगी। पीछे-पीछे पिंटू आया और आंगन के कोने में रखा फावड़ा उठाकर मां के सिर में मार दिया।
हमले में मां बुरी तरह घायल हो गई। ग्रामीण उसे इलाज के लिए मोंठ स्थित सीएचसी ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी गरौठा राजेश राय व अन्य अधिकारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। आरोपी बेटे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
घर में लगा दी थी आग
ग्रामीणों ने बताया कि प्रेमा देवी घर के काम के अलावा पति देव प्रसाद के साथ खेती में भी हाथ बंटाती थी। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा राजपाल गांव से बाहर रहकर मजदूरी करता है। उसकी पत्नी गांव में ही रहती है। वारदात के समय घर में प्रेमा देवी के अलावा उसकी बहू ही थी। पति देव प्रसाद गांव में लगे भंडारे में गया था। पिंटू गुस्सैल स्वभाव का है और शराब पीकर हंगामा करता रहता है। कुछ दिन पहले शराब पीने से मना करने पर पिंटू ने अपने ही घर में आग लगा दी थी। उस समय घर में रखा सभी समान जलकर राख हो गया था।