फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The young man jumped in front of the train saying he was going to a wedding procession.

Jhansi News: बरात में जाने की बात कहकर निकले युवक ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग

Mon, 29 Apr 2024 03:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
The young man jumped in front of the train saying he was going to a wedding procession.
- दिल्ली में करता था काम, मौत के बाद पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो


झांसी। बरुआसागर में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह उसकी लाश रेलवे ट्रैक के किनारे मिली। परिजनों के मुताबिक शनिवार रात को वह बरात में जाने की बात कहकर घर से निकला था। परिजन उसके सुसाइड करने की वजह नहीं बता सके। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बरुआसागर के दुकानपुरा मोहल्ला निवासी कमलेश कुशवाहा (32) पुत्र दयाराम दिल्ली में रहकर प्राइवेट काम करता था। 30 मार्च को वह घर लौट आया था। परिजनों ने बताया कि शनिवार रात मोहल्ले से एक बरात जानी थी। कमलेश बरात में जाने की बात कहकर घर से निकल गया। आधी रात के बाद भी जब वह लौटकर नहीं आया तब परिजनों ने फोन लगाया। उससे फोन पर संपर्क नहीं हुआ।
विज्ञापन

रविवार सुबह पटरी के किनारे उसकी लाश बरामद हुई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। परिजन भी रोते-बिलखते वहां पहुंच गए। परिजन उसके सुसाइड करने की वजह नहीं बता सके। परिजनों के मुताबिक कमलेश का किसी के साथ कोई विवाद नहीं था। परिवार में पत्नी क्रांति समेत आठ साल का बेटा और छह साल की बेटी है। कमलेश की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed