{"_id":"68bdbfbedf55ff492404cd75","slug":"the-young-man-had-come-to-take-the-exam-to-maintain-friendship-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-636021-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: दोस्ती निभाने की खातिर परीक्षा देने आया था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: दोस्ती निभाने की खातिर परीक्षा देने आया था युवक
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित पीईटी परीक्षा में दूसरे अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देते हुए पकड़े गए मो.इलियास को पुलिस ने जेल भेज दिया। जिसकी जगह इलियास यहां परीक्षा देने आया था, उसे भी पुलिस तलाशने में जुटी है।
राजकीय पॉलिटेक्निक परीक्षा केंद्र में शनिवार को पहली पाली की परीक्षा के दौरान दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए वाराणसी के चौबेपुर निवासी मो. इलियास को पकड़ा गया था। केंद्र व्यवस्थापक वीरेंद्र कुमार की तहरीर पर सीपरी बाजार पुलिस ने आरोपी इलियास एवं प्रयागराज के थाना फाफामऊ के मलाक हरहर गांव निवासी पवन कुमार साहू के खिलाफ उप्र सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम समेत बीएनएस की आधा दर्जन अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
पूछताछ के दौरान इलियास ने पुलिस को बताया कि पवन के साथ उसकी दोस्ती है। वह यह परीक्षा पहले पास कर चुका। पवन के कहने पर उसकी जगह परीक्षा देने को राजी हो गया। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है इलियास को कोई रकम नहीं दी गई थी। इलियास दोस्ती की वजह से उसकी जगह परीक्षा देने आया था। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पवन को भी पुलिस तलाश रही है।