फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The young man had come to kidnap a BDC member with a pistol.

Jhansi News: पिस्टल लगाकर बीडीसी सदस्य का अपहरण करने पहुंचा था युवक

Sun, 08 Oct 2023 11:23 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
The young man had come to kidnap a BDC member with a pistol.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रक्सा के मठ गांव में पिस्टल लगाकर बीडीसी सदस्य का अपहरण करने युवक पहुंचा था। रविवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हालांकि पुलिस इसे दो पक्षों के बीच पैसों के लेन देन का मामला बता रही है। पुलिस ने आरोपी युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

बबीना ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी को लेकर इन दिनों घमासान छिड़ा है। बीडीसी सदस्यों को अपने खेमे में लाने की जोर आजमाइश चल रही है। शनिवार दोपहर रक्सा के मठ गांव में गुढ़ा ग्राम पंचायत सदस्य मोहित गुप्ता को कुछ युवक अपने साथ ले जाने को चार पाहिया वाहन से पहुंचे। उसी दौरान मोहित के शोर करने पर गांव के लोग भी जुट गए। गांव के लोगों के आ जाने से सभी युवक भाग निकले लेकिन, सतवंत राजपूत उर्फ सत्येंद्र निवासी बैदोरा को घेरकर पकड़ लिया। उसकी देसी पिस्टल भी लोगों ने छीन ली। सूचना मिलने पर रक्सा पुलिस भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। वाहन समेत युवक को लेकर थाने आई। घटना का पूरा वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। भुक्तभोगी इसमें अपने अपहरण करने की कोशिश करने का आरोप लगा रहा है। हालांकि रक्सा इंस्पेक्टर अशोक कुमार उपाध्याय का कहना है पैसों को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। आरोपी युवक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed