फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The young man entered the beauty parlor and attacked his wife with a knife.

Jhansi News: ब्यूटी पार्लर में घुसकर युवक ने पत्नी पर किए चाकू से वारद

Fri, 26 Jul 2024 06:16 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
The young man entered the beauty parlor and attacked his wife with a knife.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बृहस्पतिवार को रक्सा थाना इलाके में पति ने ब्यूटी पार्लर में घुसकर पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी पति समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
रक्सा के पुनावलीकला निवासी रामकिशन पाल की बेटी वंदना की शादी पांच साल पहले इंदरगढ़ के ग्राम रमदेवा निवासी रविंद्र पाल से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी में विवाद होने लगा था। रविंद्र शराब पीने का आदी था और आए दिन वंदना के साथ मारपीट करता था। वंदना के परिवार वालों को भी इसकी जानकारी थी। दामाद की हरकतों से आजिज आकर पिता रामकिशन ने वंदना को इंदरगढ़ कस्बे में ब्यूटी पार्लर खुलवा दिया था। इसके बाद भी दोनों के बीच विवाद शांत नहीं हुआ। इससे परेशान होकर वंदना एक महीने पहले अपने मायके आ गई थी। यहां भी उसने ब्यूटी पार्लर खोल लिया था। बृहस्पतिवार की शाम वंदना अपनी बहन पूजा के साथ ब्यूटी पार्लर पर बैठी हुई थी।
विज्ञापन

इसी दौरान पति रविंद्र पाल अपने एक साथी के साथ वहां पहुंच गया और वंदना से झगड़ने लगा। रविंद्र ने चाकू निकालकर वंदना पर हमला कर दिया।
चाकू के तीन-चार वार उसके सिर और चेहरे पर लगे, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया। रक्सा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आनन-फानन घायल वंदना को एंबुलेंस के जरिये मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्सा थानाध्यक्ष परमेंद्र सिंह ने बताया कि दंपती के बीच आपसी विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद में पति ने पत्नी पर हमला किया है। आरोपी पति और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed