{"_id":"635ac61c5961e464e83f2e80","slug":"the-woman-living-in-the-maiden-committed-suicide-by-hanging-jhansi-news-jhs231684121","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायके में रह रही महिला ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायके में रह रही महिला ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
झांसी। बरुआसागर थाना इलाके में एक विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका पति से विवाद होने पर पिछले दो साल से बच्चों के साथ अपने पिता के घर पर रह रही थी। गुजारे के लिए वह सब्जी की दुकान खोेले हुए थी।
लक्ष्मणपुरा निवासी मुन्ना अहिरवार की बेटी ऋचा की शादी तकरीबन 10 साल पहले मसीहागंज निवासी रविंद्र कुमार से हुई थी। पिता ने बताया कि दामाद रविंद्र नशे का आदी है। शादी के बाद से ही वह उसकी बेटी को परेशान करता आ रहा था। इससे आजिज होकर बेटी ऋचा दो साल से अपने बेटे समर (8) और बेटी राधिका (6) के साथ मायके में रह रही थी।
उन्होंने बताया कि गुजारे के लिए वह ओरछा तिगैला पर सब्जी की दुकान खोले हुए थी। बुधवार की शाम वह दुकान से घर लौटी और खाना खाकर कमरे में सोने चली गई। बच्चे नानी के पास सो रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह बच्ची राधिका कमरे में पहुंची तो ऋचा फंदे पर लटकी हुई थी। बाकी घरवालों ने जब यह देखा तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। माना जा रहा है कि पति से चल से विवाद से परेशान होकर ऋचा ने आत्महत्या की। हालांकि, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। मृतका का मोबाइल फोन भी गायब है, पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है।