फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The Wizard of hockey players bow

हाकी के जादूगर को खिलाड़ियों ने किया नमन

Sat, 29 Aug 2015 11:40 PM IST
झांसी/ ब्यूरो
झांसी/ ब्यूरो Updated Sat, 29 Aug 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
The Wizard of hockey players bow
हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद क ी जयंती पर शनिवार को विभिन्न सरकारी एवं
विज्ञापन
गैर सरकारी खेल संगठनों के तत्वावधान में खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान प्रबुद्ध वर्ग, खेल प्रेमियों व महानगरवासियों ने मेजर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके देश के लिए की गई सेवा को नमन किया।  
सीपरी बाजार क्षेत्र के हीरोज क्रीड़ा स्थल पर बनी दद्दा ध्यानचंद की समाधि एवं प्रतिमा पर सायं पुष्पांजलि कार्यक्रम हुआ, जिसमें झांसी एवं देश के विभिन्न कोनों से आए खेल प्रेमियों ने नमन किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ. पं. विश्वनाथ शर्मा, तुषार सिंह, आशुतोष शर्मा, योगेश गुप्ता, मनीष पाठक, ओम प्रकाश, रीतेश शर्मा, अंजनी यादव,  संजीव सिंह, महेश गौतम, कन्हैया कपूर आदि मौजूद रहे। इस दौरान सीपरी पहाड़ पर मौजूद प्रतिमा पर भी लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।  
इधर सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान में खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर मुख्य अतिथि उप मुख्य यांत्रिक अभियंता दीपक निगम, अशोक सेन पाली, बृजेंद्र यादव, सुनील शर्मा, सुबोध खांडेकर सतीश चंद्र, देवेंद्र सिंह, डॉ. रोहित पांडेय, प्रेम आनंद, चंद्रमोहन राय, देवेंद्र सिंह आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की।

सिक्स ए साइड में एलएमटी व एलवीएम विजयी
खेल पखवारा अंतर्गत चल रही प्रतियोगिताओं के खिताबी मुकाबले में सिक्स ए साइड प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में हीरोज क्लब ने लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कॉलेज क ो 7-0 से हराया। सब जूनियर अंडर 14 वर्ग में एलवीएम बी टीम ने डी को 8-7 से तथा अंडर 18 में एलवीएम ए ने बी को 6-3 से हराया। विजेता व उप विजेता टीमों को नकद राशि से पुरस्कृत किया गया।

फुटबाल में बैद्यनाथ इलेविन विजयी
सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में चल रही कालीचरण फुटबाल प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में बैद्यनाथ इलेवन ने पारीछा इलेवन को पेनाल्टी शूट आउट में 5-3 से हराया। पुरस्कार वितरण अवसर पर पूर्व सांसद डॉ. पं. विश्वनाथ शर्मा ने रेलवे इंस्टीट्यूट कमेटी को खेल पखवारा मनाने पर नकद इनाम देने की घोषणा की। इस मौके पर मेजर ध्यानचंद के पुत्र वीरेंद्र सिंह का सम्मान किया गया। इस अवसर पर रेलवे अधिकारियों में अतुल सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक विनीत सिंह, अनिल कुमार छापौलिया, डॉ. धन्नू लाल गौतम, इम्तियाज हुसैन, वीरेंद्र राज, अशोक सेन पाली आदि मौजूद रहे।

हाकी में एलवीएम ने खालसा कालेज को हराया
ध्यानचंद स्टेडियम में खेल दिवस पर हुई हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में एलवीएम ए ने खालसा इंटर कॉलेज को पेनाल्टी शूट में 5-4 से हराया। मैच में सौरव आनंद ने सराहनीय प्रदर्शन किया। इस दौरान हॉकी की बालिका खिलाड़ियों के बीच भी मैच हुआ। पूर्व सांसद पं. विश्वनाथ शर्मा ने विजेता टीम को 17 हजार रुपये, उप विजेता को 8 हजार रुपये व तीसरे स्थान पर आयी टीम एलवीएम बी को 5 हजार रुपये दिए। वहीं 150 खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए। इस दौरान देवेंद्र सिंह, सुबोध खांडेकर अब्दुल अजीज, सुनीता तिवारी आदि मौजूद रहे। वहीं खेल दिवस पर स्टेडियम में एथलेटिक्स, जिमभनास्टिक  व क्रिकेट मैच भी हुए। इससे पूर्व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश ने स्टेडियम परिसर में स्थित मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

स्नूकर में अभिज्ञान ने मारी बाजी
स्नूकर प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में अभिज्ञान मिश्रा ने आवेश गुप्ता को 3-1 से पराजित किया। मुख्य अतिथि विष्णु कांत तिवारी ने पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर आर्थर राज, शेख सहूर, जयंत सिंह आदि मौजूद रहे। इधर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट द्वारा सुबह मुक्ताकाशी मंच से मैराथन दौड़ करायी गई। प्रतिभागियों ने इलाहाबाद बैंक चौराहा तक दौड़ लगाई, जिसमें योग शिक्षकों ने भाग लिया। शुभारंभ योग शिक्षक जगदीश द्विवेदी ने किया। समापन स्थल पर मंडल प्रभारी श्याम बुधौलिया ने सरकार से मांग की कि ध्यानचंद को भारत रत्न दिया जाए। इस अवसर पर आरके सहारिया, मन मोहन कटारे, लाखन सिंह, ओम प्रकाश कालरा, राम बाबू नन्ना, कश्यप, कृष्णा, मंजूषा, राजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

यहां भी किया गया याद
भेल के खेल परिसर में मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि दी गई। मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक मुकेश खासगीवाला ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने अपने खेल कौशल एवं हाकी प्रतिभा से संपूर्ण विश्व को आश्चर्यचकित कर दिया था। इस दौरान कबड्डी का मैच हुआ। इस मौके पर हेमंत कुमार वर्मा, एस के भट्टाचार्य, खेल सचिव सुशील कुमार, आफताब आलम, महेंद्र कुमार प्रजापति, दिनेश परते आदि मौजूद रहे।
इधर, बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में खेल दिवस पर टीटी, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम आदि प्रतियोगिताएं हुईं। शुभारंभ प्रो. जेपी सैनी ने किया। प्रतियोगिताओं में संस्थान के अलावा महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कालेज, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, विद्यावती कॉलेज आफ फार्मेसी के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान डॉ. डीसी धुव्रकारिया, इं. संदीप यादव, डॉ. सहदेव मंडल आदि मौजूद रहे। इधर गुलाम गौस खां यूथ बिग्रेड की बैठक में मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि देकर भारत सरकार से भारत रत्न देने की मांग की गई। इस दौरान डॉ. सुनील तिवारी, सुल्तान आब्दी, पुनीत श्रीवास्तव, शीतल परिहार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed