{"_id":"587682f14f1c1be165baa8cd","slug":"the-wind-chill-was-further-battered-sun","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्द हवा के आगे पस्त हुई धूप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्द हवा के आगे पस्त हुई धूप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
winter jhansi
- फोटो : amar ujala, jhansi news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाओं ने खूब कहर ढाया। दिन भर धूप खिली रही, लेकिन हवा के आगे धूप की गर्मी पस्त नजर आई। इससे ठिठुरन भरी सर्दी का अहसास हुआ। दिन में भी लोगों के शरीर से गर्म कपड़ों का बोझ कम नहीं हो पाया। अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आने वाले वाले दिनों में भी मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है।
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी है। बुधवार को इसकी सिहरन यहां भी महसूस की गई। सुबह से ही गलन रही। हालांकि, धूप भी खूब खिली, परंतु यह लोगों को राहत नहीं दे पाई। सर्द हवाएं अपने पूरे वेग में बहती रही। इससे खिली धूप में भी लोग गर्म कपड़ों को शरीर से अलग नहीं कर पाए। घरों के भीतर गलन रही। शाम को सर्दी और भी बढ़ गई। शहर में लगे अलावों के इर्दगिर्द झुंड जमा रहे।
क्षेत्रीय कृषि परामर्श केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डा. मुकेश चंद्र ने बताया कि पिछले दिनों पहाड़ों से आने वाली हवाएं अपने वेग के साथ नहीं बह पा रहीं थीं, जिससे धूप खिलने पर लोगों को गर्माहट महसूस होने लगती थी। लेकिन, हवा हवाओं ने रफ्तार पकड़ ली है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम का यही मिजाज रहने वाला है। बादल छाए रहने की भी संभावना है। रविवार को बूंदाबांदी भी हो सकती है, जिससे अगले सप्ताह सर्दी और बढ़ जाएगी। अधिकतम तापमान में दो व न्यूनतम में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आर सकती है। उन्होंने बताया कि खेती के लिए यह मौसम अनुकूल है। मौसम का यह रुख पौधों तेजी से बढ़ने में मदद करेगा।