फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The view of the city changed to welcome the government

Jhansi News: सरकार के स्वागत में बदल गया शहर का नजारा

Mon, 10 Mar 2025 02:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The view of the city changed to welcome the government
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को झांसी आएंगे। प्रशासनिक अमला उनके दौरे की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। सड़कें हों या डिवाइडर सभी को संवारा जा रहा है। इससे शहर का नजारा एकदम बदला नजर आ रहा है। आयोजन स्थल क्राफ्ट मेला ग्राउंड और उसके आसपास भी दिन-रात काम जारी है।



मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में बने हैलीपेड पर उतरेगा। यहां से वह कार से क्राफ्ट मेला ग्राउंड पहुंचेंगे। प्रशासन का ध्यान खासतौर पर मुख्यमंत्री के रूट की सड़कों पर है। सड़क, स्ट्रीट लाइट, डिवाइडर और फुटपाथों का दुरुस्त किया जा रहा है। नगर निगम और लोक निर्माण विभाग का अमला दिन-रात काम में जुटा है। क्राफ्ट मेला ग्राउंड में भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है। इसमें ढाई हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


क्राफ्ट मेला ग्राउंड की ओर जाने वाली सड़क के दोनों और एपेक्स बिछाए जा रहे हैं। क्राफ्ट मेला ग्राउंड की दीवार की मरम्मत कर रंगाई-पुताई की जा रही है। अधिकारी भी लगातार निरीक्षण में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




लोकार्पण और शिलान्यास पर संशय



मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की तैयारी है, लेकिन इस पर संशय की स्थिति बन गई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का दौरा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान पर केंद्रित रहेगा। इन योजनाओं के लाभार्थियों को सीएम चेक और प्रमाणपत्र वितरित करेंगे। इस आयोजन में वे लोकार्पण और शिलान्यास नहीं करेंगे। हालांकि, इससे इतर विभागीय अधिकारी रविवार को लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed