फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The vendor beat the customer with a belt for protesting against the exorbitant price of the meal.

Jhansi News: महंगी थाली देने का विरोध करने पर वेंडर ने बेल्ट से पीटा

Wed, 05 Nov 2025 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
The vendor beat the customer with a belt for protesting against the exorbitant price of the meal.

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। ट्रेन में एक युवक अपने परिवार के साथ यात्रा कर रहा था। उसने खाने के लिए ऑर्डर दिया। वेंडर ने उसे थाली 130 की दी, जबकि यह 110 की थी। 20 रुपये अधिक लेने का विरोध करने पर वेंडर ने यात्री पर बेल्ट से हमला कर दिया।


एक्स पर शिकायत करते हुए निकाल सिंह ने बताया कि वह 25 अक्तूबर को अपने परिवार के साथ कटरा से बीना के लिए यात्रा कर रहा था और वह बीना का ही मूल निवासी है। पीड़ित ने बताया कि उसने खाने की एक थाली का ऑर्डर दिया। वेंडर थाली देने पहुंचा तो उसने 130 रुपये का बिल थमा दिया। यात्री ने बताया कि रेलवे में ऑनलाइन पर कीमत 110 रुपये है तो वह क्यों 20 रुपये अतिरिक्त ले रहा है। वेंडर वहां से चला गया और कुछ देर बाद बेल्ट लेकर दोबारा अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा। वेंडर ने एक के बाद एक कर उस पर बेल्ट बरसा दिए। यात्री छोड़ देने की गुहार लगाता रहा। यात्रियों के बीच बचाव के बाद वेंडर ने उसे छोड़ा। पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि यह मामला बीना का है जो अपने मंडल में नहीं आता न ही इस प्रकार की कोई शिकायत मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed