फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The Utkal Express arrived with a delay of two and a half hours, Subedarganj by two hours, and the Gondwana Express by three and a half hours.

Jhansi News: उत्कल ढाई घंटें, सूबेदार गंज दो घंटा, गाेंडवाना साढ़ेे तीन घंटै देरी से आईं

Sun, 30 Aug 2026 01:23 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 30 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
The Utkal Express arrived with a delay of two and a half hours, Subedarganj by two hours, and the Gondwana Express by three and a half hours.
ललितपुर। तकनीकी कारणों से शनिवार को डाउन रूट की उत्कल, हीराकुंड और सूबेदारगंज एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन घंटों की देरी से आईं। पुरी से हरिद्वार की ओर जाने वाली उत्कल एक्सप्रेस शनिवार को तड़के 3.33 बजे के स्थान पर ढाई घंटे विलंब होकर सुबह 6.03 बजे आई। हीराकुंड एक्सप्रेस शनिवार को सुबह 5.59 बजे के स्थान पर 1.24 घंटा विलंब होकर सुबह 7.23 बजे आई। वहीं झांसी, उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर के रास्ते सूबेदारगंज जाने वाले सूबेदारगंज विशेष एक्सप्रेस शनिवार को सुबह 10.38 बजे के स्थान पर सवा दो घंटा विलंब होकर दोपहर 12.53 बजे आई। इसी प्रकार डाउन रूट की ही कुशीनगर एक्सप्रेस शाम 5.49 बजे के स्थान पर 1.09 घंटा विलंब से आई। जबकि डाउन रूट की अमृतसर एक्सप्रेस शाम 6.41 बजे के स्थान पर पौने दो घंटा विलंब होकर रात 8.25 बजे आई। वहीं डाउन रूट की पातालकोट एक्सप्रेस रात 7.49 बजे के स्थान पर सवा घंटे विलंब होकर रात 9.03 बजे आई। जबकि डाउन रूट की मालवा एक्सप्रेस रात 8.16 बजे के स्थान पर पौने दो घंटे विलंब होकर रात दस बजे आई। वहीं गोंडवाना एक्सप्रेस भी रात 10.20 बजे के स्थान पर साढ़े तीन घंटे विलंब होकर देर रात पौने दो बजे आने की संभावना जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed