{"_id":"60f8751b8ebc3e6d767c84be","slug":"the-union-admitted-that-some-officers-did-corruption-under-the-guise-of-corona-jhansi-news-jhs2000905136","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ ने माना, कोरोना की आड़ में कुछ अफसरों ने किया भ्रष्टाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ ने माना, कोरोना की आड़ में कुछ अफसरों ने किया भ्रष्टाचार
विज्ञापन
झांसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की लखनऊ में हुई समन्वय बैठक में पदाधिकारियों ने जमीनी हकीकत बताई। इसमें कहा गया कि कोरोना काल में झांसी के कुछ अफसरों ने भ्रष्टाचार किया है। उनकी कार्यप्रणाली भी ठीक नहीं रही। इन अफसरों को तुरंत हटाया जाना चाहिए। बैठक में तीसरी लहर से मुकाबले के लिए भी रणनीति बनाई गई।
संघ की समन्वय बैठक में तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसमें कोरोना की दूसरी लहर में आरएसएस की तरफ से किए गए कामों पर भी बातचीत हुई। किस तरह संघ कार्यकर्ताओं ने महामारी में अपनी जान पर खेलकर आमजन को मदद पहुंचाई, इसका भी ब्योरा दिया गया। साथ ही जनप्रतिनिधियों से लेकर अफसरों की कार्यप्रणाली पर भी रिपोर्ट दी गई। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि कोरोना काल में कुछ अफसरों के भ्रष्टाचार पर भी बात हुई है। शासन से तो भरपूर बजट आया मगर कहां-कहां खामियां रहीं, इसकी भी जानकारी दी गई है। अब संघ की रिपोर्ट के बाद जिले के बड़े अफसरों का निपटना भी तय माना जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि लखनऊ तक इसकी जानकारी ही नहीं थी कि कोरोना काल में जिले स्तर पर इतनी गड़बड़ी हो गई। वहीं, कोरोना की तीसरी लड़ाई से मुकाबले के लिए गांव-गांव तक मदद पहुंचाने के लिए संघ कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने की बात हुई।
संघ ने श्रमिकों को कराया भोजन, अफसर ने लिया श्रेय
आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि कोरोना की पहली लहर के दौरान संघ कार्यकर्ताओं ने प्रवासी श्रमिकों को भोजन कराने से लेकर तमाम सुविधाएं देने के लिए जीतोड़ मेहनत की। मगर जिले के अफसर ने खुद इसका श्रेय ले लिया। यह मामला भी बैठक में उठाया गया।
विज्ञापन
युवाओं में राष्ट्रवाद की अलख जगाने को तेज होगा अभियान
बैठक में झांसी समेत बुंदेलखंड में भी सामने आए धर्मांतरण के मामले पर चर्चा हुई। कहा गया कि सरकार की कड़ाई की वजह से ही अब मामले सामने आने लगे हैं। इसके लिए योगी सरकार बधाई की पात्र है। वहीं, युवाओं में राष्ट्रवाद की अलख जगाने को चल रहे अभियान को तेज करने पर भी बात हुई।