फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The tune of patriotic songs echoed in Pitambara Peeth.

Jhansi News: पीतांबरा पीठ में गूंजी देशभक्ति के तरानों की धुन

Tue, 11 Aug 2026 02:57 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 11 Aug 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
The tune of patriotic songs echoed in Pitambara Peeth.
दतिया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को श्री पीतांबरा पीठ मंदिर परिसर में टेकनपुर से पहुंचे बीएसएफ जवानों के बैंड ने भक्ति और राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया। बैंड की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कभी धार्मिक गीतों की धुन सुनाई दी तो कभी देशभक्ति के तरानों ने वातावरण में जोश भर दिया।
विज्ञापन

बीएसएफ जवानों ने बैंड के जरिए आध्यात्मिकता और राष्ट्रप्रेम का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। उन्होंने ‘देवा ओ देवा गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन...’ जैसे भक्ति गीत की धुन बजाई तो ‘जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी...’ जैसे देशभक्ति के गीत की धुन से श्रद्धालुओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाई।
विज्ञापन

बैंड की सुरीली और जोश से भरी धुनें सुनते ही दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु वहीं ठहर गए। श्रद्धालुओं ने इस खास पल को मोबाइल कैमरों में कैद किया। कई लोगों ने प्रस्तुति के वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
झांसी स्टेशन पर 13 अगस्त को बजेगा आरपीएफ का बैंड
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 13 अगस्त को झांसी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ का विशेष बैंड शो आयोजित किया जाएगा। प्रयागराज और आगरा के बाद अब झांसी में होने वाले इस आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

आरपीएफ स्टेशन पोस्ट प्रभारी योगेंद्र राणा ने बताया कि करीब 14-15 जवानों की बैंड टोली स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में प्रस्तुति देगी। बैंड के कलाकार विभिन्न वाद्ययंत्रों के जरिए देशभक्ति की धुनें बजाएंगे। इससे स्टेशन परिसर में मौजूद यात्रियों और लोगों को स्वतंत्रता दिवस के उत्सव से जोड़ा जाएगा। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जा रही है। बैंड शो के दौरान देशभक्ति गीतों की धुनों से रेलवे स्टेशन का माहौल भी राष्ट्रप्रेम से सराबोर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed