फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The truck parked on the slope suddenly moved forward, 11 vehicles damaged

ढलान पर खड़ा ट्रक अचानक आगे बढ़ा, 11 वाहन क्षतिग्रस्त

Tue, 12 Jul 2022 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
The truck parked on the slope suddenly moved forward, 11 vehicles damaged
झांसी। कोतवाली थाना इलाके में सोमवार की दोपहर ढलान पर खड़ा बगैर ड्राइवर का एक स्टार्ट ट्रक अचानक आगे बढ़ गया। ट्रक ने वहां खड़े 11 दोपहिया वाहनों को कुचल दिया, जिससे गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि ट्रक की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर तकरीबन तीन बजे न्यू रोड पर स्पेयर पार्ट्स से भरा एक ट्रक पहुंचा। ट्रक को स्टार्ट छोड़कर ट्रक चालक नीचे उतरकर एक दुकानदार से पता पूछने लगा। इसी बीच ट्रक ढाल की ओर आगे बढ़ दिया। गनीमत रही कि ट्रक की स्टीयरिंग फुटपाथ की ओर घूमी हुई थी। ट्रक ने पहले श्रीराम सेल्स के बाहर खड़ी गाड़ियों को कुचला। साथ ही दुकान के बाहर लगा साइन बोर्ड भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद ट्रक ने जीत हार्डवेयर के बाहर खड़ी गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हालांकि, गनीमत रही कि ट्रक इसके बाद थम गया। वरना, व्यस्त सड़क पर बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को वहां से हटाया। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed