फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The threat of high-tension lines looming over schools.

Jhansi News: स्कूलों के ऊपर मंडरा रहा हाईटेंशन लाइनों का खतरा

Sat, 25 Jul 2026 02:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
The threat of high-tension lines looming over schools.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित कई सरकारी स्कूलों पर हाईटेंशन लाइन का खतरा मंडरा रहा है। स्कूलों के ऊपर या सटकर निकलने वाले इन विद्युत तारों की वजह से बच्चों के साथ-साथ शिक्षक और अभिभावक हमेशा चिंतित बने रहते हैं। आंधी-बारिश में खतरा और भी बढ़ जाता है। बृहस्पतिवार को गरौठा के ग्राम गुढ़ा स्थित बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय पर हाईटेंशन लाइन टूटकर गिर गई थी। उस समय विद्यालय में 40 बच्चे मौजूद थे। गनीमत रही कि बिजली के तार विद्यालय के आंगन में गिरे, जबकि बच्चे खेल मैदान में प्रार्थना सभा में थे। बच्चे यदि आंगन में होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस संबंध में बीएसए जितेंद्र कुमार गोंड का कहना है कि विद्यालयों के ऊपर से गुजरे बिजली के तारों की शिफ्टिंग के लिए बिजली विभाग को पैसा दिया जा चुका है। विभाग से समन्वय बनाकर जल्द लाइनें शिफ्ट कराई जाएंगी। वहीं, बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता मो. अफरोज आलम ने बताया कि जिन विद्यालय के ऊपर से बिजली के तार गुजरे हैं, वहां सर्वे कराया जा चुका है। जल्द लाइनें शिफ्ट की जाएंगी।
0000
स्कूल में रखा ट्रांसफार्मर, ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
चिरगांव। विकासखंड चिरगांव के कई परिषदीय विद्यालयों में विद्युत लाइनें और ट्रांसफार्मर बच्चों व शिक्षकों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। बारिश के मौसम में करंट फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

ग्राम छिरौना के कंपोजिट विद्यालय के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन निकली हुई है। ग्राम प्रधान द्वारा इसकी शिकायत बिजली विभाग से की जा चुकी है, लेकिन अब तक लाइन नहीं हटाई गई। वहीं, भरतपुरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में ट्रांसफार्मर रखा हुआ है, जिससे बच्चों के लिए हर समय खतरा बना रहता है। बारिश में ट्रांसफार्मर के आसपास करंट फैलने की आशंका बनी रहती है। इसी प्रकार मड़गुवां के विद्यालय परिसर में बने किचन शेड के ठीक ऊपर से भी विद्युत लाइन निकली हुई है। खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका बी चौधरी ने बताया कि बिजली विभाग को कई बार पत्र भेजकर विद्यालयों के ऊपर से गुजर रही लाइनों को हटाने का अनुरोध किया गया है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस मामले को फिर से संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
विद्यालय के ऊपर झूल रही हाईटेंशन लाइन
ककरबई। कन्या प्राथमिक विद्यालय परिसर के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन बच्चों और अभिभावकों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। नीचे की ओर झूल रहे ये तार कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। प्रधानाध्यापक ममता गोला ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए उपजिलाधिकारी और विद्युत विभाग से कई बार लिखित और मौखिक शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने भी विद्यालय परिसर से निकलने वाले बिजली के इन तारों को हटवाने की मांग की है। संवाद

0000
विद्यालयों पर मंडरा रहा हाईटेंशन लाइन का खतरा
खिलारा। कंपोजिट विद्यालय नयागांव एवं पंचमपुरा में विद्यालय परिसर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन और नयागांव के परिसर में स्थापित ट्रांसफार्मर छात्र-छात्राओं के लिए खतरा बने हुए हैं। कंपोजिट विद्यालय नयागांव के प्रधानाध्यापक मुहम्मद रऊफ ने बताया कि विद्यालय परिसर के बीच लगे ट्रांसफार्मर और हाईटेंशन लाइन से अक्सर चिंगारियां निकलती रहती हैं। अब तक पांच बार विद्युत तार टूट चुके हैं, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। इस संबंध में कई बार विद्युत विभाग को पत्र भेजकर लाइन और ट्रांसफार्मर को स्थानांतरित करने की मांग की गई, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। वहीं, कंपोजिट विद्यालय पंचमपुरा की स्थिति भी ऐसी ही है। दोनों विद्यालयों के भवन पहले बने थे, जबकि बाद में परिसर के बीच से विद्युत लाइन निकाली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed