फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The teenager who came from Nepal with the young man was handed over to the father

Jhansi News: युवक के साथ नेपाल से आई किशोरी पिता को सौंपी

Thu, 11 May 2023 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
The teenager who came from Nepal with the young man was handed over to the father
झांसी। नेपाल की एक किशोरी को एक युवक अपने साथ बहला-फुसलाकर ले आया था। इसके बाद वह उसे ट्रेन में सोता हुआ छोड़कर भाग गया था। झांसी स्टेशन पर चाइल्ड लाइन ने किशोरी को बरामद किया था। बुधवार को किशोरी को उसके पिता के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन


किशोरी की अपने पास के गांव में रहने वाले युवक संजय से फोन के जरिये दोस्ती हो गई थी। युवक ने उसे शादी का झांसा देकर मुंबई ले जाने का वादा किया था। किशोरी युवक की बातों में आकर उसके साथ गोरखपुर से मुंबई के लिए ट्रेन में सवार हो गई थी। उरई स्टेशन पर पहुंचने पर किशोरी को नींद आ गई। इसी दरम्यान युवक उसे ट्रेन में अकेला छोड़कर भाग गया। झांसी स्टेशन पर गाड़ी के पहुंचने पर किशोरी को उतारा गया। यहां युवक की काफी खोजबीन की गई, लेकिन पता नहीं चला। रेलवे चाइल्ड लाइन के प्रभारी बिलाल और उनकी टीम ने किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। समिति के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किशोरी के पिता से संपर्क कर उन्हें यहां बुलाया। बुधवार को किशोरी पिता के हवाले कर दी गई। इस कार्यवाही के दौरान समिति की सदस्य परवीन खान, दीप्ति सक्सेना, कोमल सिंह व हरिकृष्ण सक्सेना मौजूद रहें।
विज्ञापन


स्टेशन पर जल वितरण शिविर हुआ शुरू
झांसी। बुधवार को रेलवे स्टेशन पर उत्तर मध्य रेलवे भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जल वितरण शिविर का शुभारंभ अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) आरडी मौर्या ने किया। इस अवसर पर यात्रियों को नि:शुल्क शीतल जला पिलाया गया। शिविर 13 जून तक लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्ष अनीता मौर्या व सारिका कनौजिया, सचिव मोनिका गोयल, कोषाध्यक्ष गौरी यादव, सुमन शर्मा, आभा जैन, स्टेशन डायरेक्टर सीमा तिवारी, प्रदीप पांडेय, शशि व्यास, विवेक पुरवार आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


67 स्टेशनों पर हुई इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग

झांसी। दुर्घटनाओं को न्यूनतम करने और ट्रेनों के सुगम यातायात के लिए रेल प्रशासन इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग का काम कर रहा है। अब तक झांसी रेल मंडल के 129 स्टेशनों में से 67 में यह काम पूरा किया जा चुका है। इस साल सभी स्टेशनों को इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग से लैस किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हाल ही में करारी स्टेशन पर कुशलतापूर्वक इलेक्ट्रानिक इंटरलॉकिंग का काम किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed