फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The sword hangs over the affiliation of 19 degree colleges of Bundelkhand.

Jhansi News: बुंदेलखंड के 19 डिग्री कॉलेजों की संबद्धता पर लटकी तलवार

Mon, 29 Apr 2024 03:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
The sword hangs over the affiliation of 19 degree colleges of Bundelkhand.
- पोर्टल खुलने के बाद भी नहीं अपलोड किया डाटा तो बीयू करेगा कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बुंदेलखंड के 19 डिग्री कॉलेजों में प्रवेश और परीक्षा समेत अन्य कार्यों पर रोक लगने के बाद अब इनकी संबद्धता पर खतरा मंडराने लगा है। बुंदेलखंड विवि प्रशासन का कहना है कि एआईएसएचई पोर्टल खुलने के बाद भी अगर ये महाविद्यालय डाटा अपलोड नहीं करते हैं तो इनकी संबद्धता समाप्त कर दी जाएगी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की तरफ से शुरू किए गए ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन (एआईएसएचई) पोर्टल पर देश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को कई जानकारियां अपलोड करनी पड़ती हैं। इसमें विद्यार्थी और शिक्षकों की संख्या, ढांचागत ब्योरा आदि शामिल है। बीयू से संबद्ध करीब 350 महाविद्यालयों में से बुंदेलखंड के 19 डिग्री कॉलेजों ने पोर्टल पर यह डाटा अपलोड नहीं किया है।
विज्ञापन

ऐसे में बीयू प्रशासन ने इन कॉलेजों में प्रवेश, परीक्षा आदि पर रोक लगा दी है। अब इन कॉलेजों को डाटा अपलोड करने का एक और मौका दिया जाएगा। कुलसचिव विनय कुमार सिंह का कहना है कि शासन की तरफ से निर्देश प्राप्त होते ही इन कॉलेजों को पोर्टल पर डाटा अपलोड करने के लिए एक और मौका दिया जाएगा। इसके बाद भी यदि महाविद्यालय डाटा अपलोड नहीं करते हैं तो इनकी संबद्धता समाप्त कर दी जाएगी। वहीं, परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर का कहना है कि पोर्टल पर जानकारी दर्ज न कराने पर इन कॉलेजों को मई में होने वाली परीक्षाओं के लिए केंद्र भी नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed