फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The sweeper sold 100 ledger books of the electricity department in the trash.

Jhansi News: सफाई कर्मी ने रद्दी में बेच डालीं बिजली विभाग की 100 लेजर बुक

Sat, 08 Apr 2023 11:43 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
The sweeper sold 100 ledger books of the electricity department in the trash.
झांसी। सीपरी बाजार विद्युत उपखंड कार्यालय के अंदर से सफाई कर्मचारी ने करीब सौ लेजर बुक चोरी करके उसे कबाड़ी को बेच दिया। शनिवार को कुछ लेजर बुक ले जाते समय वह रंगे हाथ पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर विद्युत अफसरों ने कबाड़ी के यहां से सात लेजर बुक बरामद कर लीं। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। सीपरी बाजार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

वर्ष 2012 से पहले विद्युत उपखंड के सभी उपभोक्ताओं का रिकार्ड एक लेजर बुक के जरिए रखा जाता था। अब उपभोक्ताओं का पूरा रिकार्ड ऑनलाइन है लेकिन, वर्ष 2001 से लेकर 2012 के बीच का रिकार्ड अभी इनमें ही दर्ज है। इनमें करीब 22,500 उपभोक्ताओं का पुराना हिसाब दर्ज है। उपखंड अधिकारी कन्हैया लाल ने पुलिस को बताया कि शनिवार को विद्युत नगरीय वितरण उपखंड (तृतीय) में साफ-सफाई के लिए आशीष निवासी कलसी का बागीचा को लगाया था। सुबह आशीष अपनी बाइक पर एक बोरे में सामान लादकर ले जा रहा था। एसएसओ इरशाद हुसैन के जांच करने पर अंदर लेजर बुक निकली। पूछताछ में उसने बताया कि यह लेजर बुक वह कबाड़ी को बेच देता था। विद्युत अधिकारी कबाड़ी तक पहुंचे। यहां से सात लेजर बुक बरामद हो गई। उपखंड अधिकारी का कहना है कि कार्यालय में करीब 150 लेजर रखीं थीं लेकिन, उनमें से 100 नहीं मिल रहीं। सफाई कर्मचारी को लेकर वह लोग थाने पहुंचे। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed