फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The story of Dhundhakari conveyed the message of the righteous path, while the *Bhishma Stuti* left everyone deeply moved.

Jhansi News: धुंधकारी की कथा से मिला सन्मार्ग का संदेश, भीष्म स्तुति ने किया भाव-विभोर

Mon, 14 Sep 2026 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
The story of Dhundhakari conveyed the message of the righteous path, while the *Bhishma Stuti* left everyone deeply moved.
श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन आचार्य सत्यम श्रोतिया ने सुनाए भक्तिमय प्रसंग
विज्ञापन

मोंठ (झांसी)। कटरा बाजार स्थित श्री हनुमान जी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन रविवार को श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना रहा। सुप्रसिद्ध भागवत कथा वाचक आचार्य सत्यम श्रोतिया महाराज ने श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रेरणादायी प्रसंगों का विस्तार से वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, सदाचार और भक्ति के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

कथा के दौरान आचार्य सत्यम श्रोतिया महाराज ने धुंधकारी कथा, सुखदेव महाराज की कथा तथा भीष्म स्तुति के प्रसंगों का अत्यंत भावपूर्ण एवं मार्मिक वर्णन किया। कथा वाचक ने धुंधकारी के जीवन प्रसंग के माध्यम से बताया कि मनुष्य को अपने जीवन में अधर्म, अहंकार और बुरे कर्मों का त्याग कर सदाचार एवं ईश्वर भक्ति को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करने वाला ज्ञान का अमूल्य स्रोत है।
विज्ञापन


उन्होंने सुखदेव महाराज के प्रसंग का वर्णन करते हुए भक्ति, वैराग्य और आध्यात्मिक ज्ञान की महत्ता पर प्रकाश डाला। कथा के प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को समझाया कि सांसारिक मोह-माया के बीच रहते हुए भी मनुष्य को परमात्मा का स्मरण करते हुए अपने कर्मों को धर्म और सत्य के अनुरूप करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भीष्म स्तुति का प्रसंग सुनाया गया। कथा वाचक ने भीष्म पितामह के जीवन, उनके त्याग, धर्मनिष्ठा और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा का भावपूर्ण वर्णन किया। प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कथा के समापन पर विधिवत आरती की गई। इसके पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।
कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और एकाग्रता के साथ कथा का श्रवण किया। आयोजन में परीक्षित शीला हरगोविंद बिरथरे, पुजारी विष्णु शर्मा, मनमोहन लहरया, राजीव यादव , प्रमोद गुप्ता, हरि व्यास, गिरिराज किशोर टिकरिया, सुरेश दुबे, रानू पांडे, पत्रकार महेश मुद्गल, अजय कुशवाहा, ओ.पी. यादव, शिवम सोनी, संतोष ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed