{"_id":"583b32e44f1c1b1d2a088827","slug":"the-statue-will-be-on-top-of-the-umbrella-ahilyabai","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहिल्याबाई की प्रतिमा के ऊपर लगेगी छतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहिल्याबाई की प्रतिमा के ऊपर लगेगी छतरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
अहिल्याबाई की प्रतिमा के ऊपर लगेगी छतरी
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवनशाह तिराहा स्थित अहिल्याबाई की प्रतिमा के ऊपर छतरी लगाई जाएगी साथ ही सौंदर्यीकरण भी होगा। इलाइट चौराहा से शहर और ग्वालियर रोड आने-जाने के लिए जीवनशाह तिराहा पर काफी भीड़-भाड़ रहती है। जयंती, श्रीमद्भागवत, शोभायात्रा, महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिन आदि पर सार्वजनिक कार्यक्रम होते हैं, तो जीवनशाह तिराहा की सजावट की जाती है।
इस कारण तिराहा काफी महत्वपूर्ण है। नगर निगम ने इस तिराहा का सौंदर्यीकरण कराने का निर्णय लिया है। तिराहा पर अहिल्याबाई की प्रतिमा लगी है, लेकिन प्रतिमा के ऊपर छतरी नहीं है। इस पर तय किया गया कि प्रतिमा के ऊपर आकर्षक छतरी लगाई जाएगी। इस छतरी का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। तिराहे पर अहिल्याबाई की प्रतिमा के ऊपर लगने वाली छतरी व सजावटी रेलिंग पर 9.46 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। इसका टेंडर निकाल दिया गया है।
इसके अलावा राजगढ़/ बिजौली में वर्षों से पड़ी नगर निगम की छह दुकानों की रिपेयरिंग कराई जाएगी तथा शटर लगाकर उन्हें नए कलेवर में तैयार किया जाएगा। इस पर 2.47 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं, कोछाभांवर में लंबे समय से चल रही मांग पूरी होगी। यहां पर रामजी के आवास से पप्पू झा के आवास तक नाली और सीसी ब्लाक लगाकर सड़क बनवाई जाएगी। इस पर 4.39 लाख रुपये खर्च होगा।
विज्ञापन
जल्द होगा निर्माण
विकास कार्यों के टेंडर निकाले गए हैं। प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, ताकि जल्द निर्माण हो।
- एके शर्मा, अधिशासी अभियंता।