फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Drunk man fired pistol, five arrested

Jhansi: शराब के नशे में पिस्टल से की फायरिंग, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष के बेटे समेत पांच गिरफ्तार

Sat, 24 Jan 2026 01:58 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 24 Jan 2026 01:58 AM IST
सार

युवकों के पास से कुल 45 कारतूस बरामद हुए। इन सभी के खिलाफ ऑर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत करके पुलिस ने इनको कोर्ट के सामने पेश किया।

विज्ञापन
Jhansi: Drunk man fired pistol, five arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आढ़त कारोबारी अमित अग्रवाल का पुत्र माधव अग्रवाल (20) भोजला मंडी में दारू पार्टी करने के दौरान पिता की पिस्टल लेकर जा पहुंचा। शराब के नशे में उसने एक के बाद एक कई फायर झोंक दिए। भाजपा पूर्व महानगर अध्यक्ष संतोष सोनी का बेटा अमन भी साथ में मौजूद था। गोली चलने की आवाज सुनकर मंडी में दहशत फैल गई। मंडी कारोबारी एवं मजदूर दुकानों के अंदर जा छुपे। गोलियां चलने की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। तुरंत भारी पुलिस बल पहुंच गया। पुलिस ने शराब के नशे में डांस करते हुए गोलियां चला रहे पांच युवकों को पकड़ लिया। युवकों के पास से कुल 45 कारतूस बरामद हुए। इन सभी के खिलाफ ऑर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत करके पुलिस ने इनको कोर्ट के सामने पेश किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात भोजला मंडी स्थित सरकारी गोदाम के पास माधव अग्रवाल, मानिक चौक का टकसाल निवासी हर्षवर्धन गोस्वामी (27), बड़ा बाजार निवासी अंशुल गुप्ता (33), गंधीघर का टपरा निवासी अमन सोनी (23) एवं गोसाई पुरा निवासी शोएब खान (27) समेत सात युवक दारू पार्टी कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया माधव के हाथ में पिस्टल थी। सभी शराब के नशे में कार में म्यूजिक लगाकर डांस कर रहे थे। डांस करते समय सभी एक के बाद फायर कर रहे थे। माधव ने तीन फायर किए। आधी रात को मंडी में गोली चलने की आवाज ने वहां मौजूद कारोबारियों में दहशत भर दी। कारोबारियों ने खुद को अपनी दुकान में बंद कर लिया। सीपरी बाजार पुलिस पहुंची। आरोपियों को घेरने पर दो युवक पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने माधव से पिस्टल एवं कारतूस बरामद किए। माधव ने पुलिस को बताया कि पिस्टल का लाइसेंस पिता अमित अग्रवाल के नाम पर है। पूछताछ में मालूम चला कि वहां मौजूद मिनर्वा निवासी गर्भ जैन एवं मानिक चौक में दूध वाली गली निवासी अदनान खान भाग निकले। पुलिस ने हर्ष गोस्वामी के पास से 7 कारतूस, अमन सोनी से बीस कारतूस, शोएब से 7 कारतूस, अंशुल गुप्ता से 7 कारतूस एवं 33,700 रुपये बरामद किए। मौके से तीन खोखे भी बरामद किए हैं। तीन लग्जरी कार थाने लाकर सीज कर दी। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन



तीन घंटे तक दहशत फैलाते रहे युवक
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आरोपी युवक रात करीब नौ बजे वहां पहुंचे। इसके बाद वहां शराब के जाम छलकाने लगे। तेज म्यूजिक में शराब के नशे में डांस शुरू हुआ। शराब में बुरी तरह धुत युवक आपस में गाली गलौज करते हुए डांस करते रहे। इसी दौरान माधव कार से पिस्टल निकाल लाया। सबसे पहले उसने एक के बाद एक तीन फायर किये। शराब के नशे में बुरी तरह लड़खड़ा रहे अन्य युवकों को भी उसने पिस्टल थमा दी। उसकी कार में कारतूस से भरी पूरी पेटी थी। उस पेटी को बाहर निकालकर उसने युवकों के बीच बांट दी। आसपास के लोगों का कहना है कि अगर समय पर पुलिस पहुंचकर आरोपी युवकों को नहीं पकड़ती तो वहां बड़ी घटना भी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed