{"_id":"6a418a43eb535ad7890e51c9","slug":"the-son-of-a-retired-officer-arrived-with-a-bulldozer-and-razed-the-shop-to-the-groundthe-son-of-a-retired-officer-arrived-with-a-bulldozer-and-razed-the-shop-to-the-ground-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-824856-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बुलडोजर लेकर पहुंचे रिटायर्ड अफसर के बेटे ने जमींदोज कर दी दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बुलडोजर लेकर पहुंचे रिटायर्ड अफसर के बेटे ने जमींदोज कर दी दुकान
Mon, 29 Jun 2026 02:25 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
झांसी। रविवार तड़के एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए सेवानिवृत्त अफसर के बेटे ने 60-70 नकाबपोश युवकों के साथ पहुंचकर मिशन कंपाउंड के सामने एक दुकान को बुलडोजर की मदद से जमींदोज कर दिया। आरोपियों ने दुकानदार को घर के अंदर बंदकर दिया था। भुक्तभोगी दुकानदार की तहरीर पर सीपरी बाजार पुलिस ने एक नामजद समेत 60-70 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सीपी मिशन कंपाउंड निवासी जेम्स थॉमस ने पुलिस को बताया कि वह ''लकी प्रोविजन स्टोर'' नाम से दुकान चलाते हैं। इससे परिवार का भरण-पोषण होता है। आरोप है रविवार तड़के करीब 2:30 बजे पड़ोसी मणी सिरोठिया 60-70 नकाबपोश युवक एवं जेसीबी लेकर पहुंच गया। मणि के पिता निबंधन विभाग से कुछ साल पहले सेवानिवृत्त हुए हैं। आरोपियों ने पहले उनके घर का दरवाजा बाहर से बंद किया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए। इसके बाद बुलडोजर से उसकी पूरी दुकान ध्वस्त करने लगे। शोर शराबा सुनकर उन्होंने बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन, दरवाजा बंद मिला। किसी तरह छत के रास्ते बाहर निकलने पर मणि धमकाने लगा। उसने गाली-गलौज करते हुए जान से डालने की धमकी दी। उनकी तहरीर के आधार पर सीपरी पुलिस ने आरोपी मणि सिरोठिया समेत 60-70 अज्ञात नकाबपोश युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीओ सिटी रामवीर सिंह का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।