फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The soldier pleaded for justice by placing the father's body outside the SSP residence

सिपाही ने एसएसपी आवास के बाहर पिता का शव रखकर लगाई न्याय की गुहार

Tue, 01 Mar 2022 01:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:05 AM IST
विज्ञापन
The soldier pleaded for justice by placing the father's body outside the SSP residence
झांसी। सदर बाजार थाना इलाके में दो दिन पहले हुई दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति की सोमवार को मौत हो गई। मृतक के सिपाही पुत्र ने क्षेत्र के ही कुछ लोगों पर पुश्तैनी मकान कब्जाने व पिता की हत्या करने का आरोप लगाया। एसएसपी आवास के बाहर शव रखकर विपक्षियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों की ओर से कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद वे शव लेकर वहां से गए।
विज्ञापन

पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बरुआसागर थाने में तैनात महिला कांस्टेबल प्रमिला कश्यप ने बताया कि उसका पति रजत रायकवार आगरा पीएसी में तैनात है। उनका पुश्तैनी मकान सदर बाजार के लालता प्रसाद हाते में है। जबकि, नया मकान भट्टागांव में है। उनके सास-ससुर पुश्तैनी मकान में रहते हैं, जबकि वो परिवार के साथ भट्टागांव के नए मकान में रहती है। महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया कि 26 फरवरी की रात सास-ससुर भट्टागांव स्थित मकान पर थे। पुश्तैनी मकान पर ताला डला हुआ था। इसी का फायदा उठाते हुए कुछ लोगों ने मकान पर कब्जा कर लिया। जानकारी होने पर ससुर सोहन लाल रायकवार व सास स्कूटी से पुश्तैनी मकान की ओर जाने लगे। महिला कांस्टेबल ने बताया कि वो भी सास-ससुर के पीछे दूसरी गाड़ी से जा रही थी। इसी बीच रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे विपक्षियों ने अज्ञात वाहन की टक्कर मार दी, जिससे ससुर घायल हो गए। इसके बाद विपक्षियों ने मारपीट भी की। घायल को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, वहां से उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना अगले दिन सदर बाजार पुलिस को दी गई, लेकिन एक नहीं सुनी गई। जबकि, सोमवार को इलाज के दौरान ससुर सोहनलाल की मौत हो गई।
विज्ञापन

सोहन लाल की मौत के बाद गुस्साए परिजन शव लेकर पुलिस कप्तान के आवास पर पहुंच गए। मकान को कब्जा मुक्त कराने तथा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए उन्होंने शव को आवास के बाहर सड़क पर रख दिया। जानकारी मिलने पर एसपी देहात नैपाल सिंह, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद सभी शव लेकर वहां से चले गए। इस घटनाक्रम से एसएसपी आवास के सामने से गुजरी सड़क का यातायात एक घंटे तक बाधित बना रहा। देर रात तक मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह वीडियो वायरल कर बताई थी पीड़ा
झांसी। मृतक सोहनलाल रायकवार के पुत्र आगरा पीएसी में सिपाही रजत ने सोमवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था, जिसमें उसने सारा घटनाक्रम बताते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े किए थे। ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया था। बावजूद, पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed