फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The skeleton of a youth missing for seven months was found in a dry well.

Jhansi News: सात माह से लापता युवक का कंकाल सूखे कुएं में मिला

Wed, 12 Jun 2024 04:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
The skeleton of a youth missing for seven months was found in a dry well.
- परिवार में झगड़ा होने के बाद निकला था घर से, कपड़ों से हो सकी शिनाख्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मंगलवार दोपहर प्रेमनगर के दुर्गापुर गांव के बाहर सूखे कुएं से कंकाल बरामद हुआ। कुएं के अंदर कंकाल देखकर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को बाहर निकाला। उसके कपड़ों के जरिये उसकी शिनाख्त दुर्गापुर गांव से सात माह से लापता युवक के तौर पर हुई। परिवार के लोग भी पहुंच गए। परिजनों का कहना है घर में विवाद होने पर वह घर से निकल गया था। इसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा था। कंकाल को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक कुएं में कैसे गिरा, पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
दुर्गापुर गांव निवासी नीरज अहिरवार (45) पुत्र निरपत प्राइवेट काम करके परिवार का पालन-पोषण करता था। परिवार में पत्नी क्रांति समेत तीन बेटियां काजल, सोनी, मोहिनी, गुनगुन एवं एक बेटा है। परिजनों का कहना है पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। 18 दिसंबर को पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद काम पर जाने की बात कह कर नीरज घर से निकल गया था। उसके बाद लौटकर वह घर नहीं आया। परिजनों ने उसे कई जगह तलाशा लेकिन, पता नहीं चला। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करा दी।
विज्ञापन

11 जून मंगलवार दोपहर गांव के कुछ लोग बकरियां चरा रहे थे। उसी दौरान उन लोगों ने कुएं के अंदर कंकाल पड़ा देखा। स्थानीय लोगों का कहना है कि जाड़े में कुएं के अंदर पानी रहता है लेकिन, गर्मी में यह सूख जाता है। इन दिनों कुएं के अंदर पत्ते पड़े थे। गांव के लोगों इसकी जानकारी पुलिस को दी। थोड़ी देर में प्रेमनगर थाना प्रभारी शिवकुमार राठौर भी पहुंच गए। पुलिस ने कंकाल को बाहर निकला। कंकाल के ऊपर पड़े कपड़ों से उसकी शिनाख्त नीरज के तौर पर हुई। नीरज का घर कुएं से करीब तीन सौ मीटर ही दूर था। कुएं के अंदर वह कैसे गिरा, इसकी वजह नहीं मालूम चल सकी। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है हालांकि पुलिस का कहना है कि नीरज शराब पीने का आदी थी। पुलिस को आशंका है कि शराब के नशे में वह नीचे कुएं में गिर गया। थाना प्रभारी शिव कुमार राठौर के मुताबिक पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उससे मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed